{"_id":"57be2eea4f1c1be55dd4f837","slug":"three-bomb-blasts-in-thailand-one-death-and-30-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड में तीन बम धमाके, एक की मौत और 30 घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
थाईलैंड में तीन बम धमाके, एक की मौत और 30 घायल
एजेंसी/बैंकॉक
Updated Thu, 25 Aug 2016 05:10 AM IST
विज्ञापन
बैंकॉक में धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड के अशांत मुस्लिम बाहुल्य दक्षिणी प्रांत में तीन अलग-अलग बम धमाकों में एक महिला की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। पहला विस्फोट पत्तानी में हुआ, जहां नजदीकी इमरातों और घटनास्थल पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
दूसरा बम विस्फोट मुआंग जिले में एक पब के पीछे एक पार्किंग स्थल पर हुआ जबकि तीसरा धमाका नोंग चिक जिले के एक बाजार के सामने हुआ। उप प्रधानमंत्री प्रवित वोंगसुवोन ने बताया कि पुलिस प्रमुख चाकथिप चैजिंदा और सैन्य अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार रात को बम धमाकों के तार 11 और 12 अगस्त को छह प्रांतों के कराबी, नखोन सी थम्मारत, फांगंगा, फुकेट, सूरत थानी और तरांग में हुए धमाकों से जुड़े नहीं हैं।
विज्ञापन