फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Thousands Nepali died overseas

विदेशी धरती पर हजारों नेपाली मौत का शिकार, अगले साल से शुरू होगी जांच

Thu, 29 Dec 2016 03:52 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ काठमांडू
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ काठमांडू Updated Thu, 29 Dec 2016 03:52 AM IST
विज्ञापन
Thousands Nepali died overseas
- फोटो : getty

नेपाल की कुल जनसंख्या के दस फीसदी लोग देश के बाहर विभिन्न देशों में काम करते हैं। भारत के भीतर भी बड़ी तादाद में ये नेपाली नागरिक सुरक्षा गार्डों का काम करते हैं। लेकिन पिछले 8 साल के नेपाल सरकार के आंकड़ों पर नजर डालें तो विदेशों में 5000 नेपाली लोग मौत का शिकार हुए हैं।

विज्ञापन


यह संख्या इराक युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों से भी ज्यादा है। अब अगले वर्ष इन मौतों की जांच की योजना बनाई जा रही है। इन लोगों की मौत का कारण अक्सर प्राकृतिक बताया जाता है, जिसका अर्थ दिल का दौरा या ऐसी ही कुछ स्वाभाविक मौत होती हैं। लेकिन डॉक्टर मौत के इस कारण पर संदेह जताने लगे हैं, क्योंकि यह एक पैटर्न है जो हर मौत में नजर आता है।
विज्ञापन


यानी थका-हारा नेपाली काम के बाद बिस्तर पर लेटा और फिर उठ नहीं पाया। अमेरिका में 70 के दशक में और सिंगापुर में 80 के दशक में ऐसा ही हुआ, जिसके तहत एक बार सोने के बाद नेपाली नागरिक दोबारा उठा ही नहीं। अब इन मौतों के कारणों की जांच की योजना बनाई जा रही है जो अगले साल शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 2008 में करीब 2 लाख 20 हजार नेपाली विदेशों में नौकरी करने गए थे जो 2015 में बढ़कर दोगुने हो गए हैं। 2016 में कुल पांच लाख लोग विदेश गए, जबकि ताबूतों में लौटकर आने वाले नेपालियों की संख्या कई गुना ज्यादा बढ़ गई है।

छह अरब डॉलर नेपाल भेजते हैं कामगार

Thousands Nepali died overseas

वर्ष 2008 में विदेश जाने वाले कामगारों में मौत का आंकड़ा प्रति 2500 नागरिकों में एक का था जो 2015 तक प्रति 500 में से एक का हो गया है। आंकड़े पिछले आठ वर्षों में 5000 नेपालियों के विदेश में मारे जाने की पुष्टि कर रहे हैं। 

देश के 2.8 करोड़ नेपालियों में से 10 फीसदी नागरिक विदेश में काम करके हर साल 6 अरब डॉलर नेपाल को भेजते हैं। इस तरह देश की कुल आय का 30 प्रतिशत इन कामगारों से ही आता है। नेपाली दूतावास अपने कामगारों को इसके लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। यह भी एक तथ्य है कि नेपाली लोग मुश्किल से मुश्किल मौसम में भी काम करने की क्षमता रखते हैं।

नेपाली सरकार के विदेशी रोजगार विभाग की प्रवक्ता रमा भट्टराई के मुताबिक देश में आम नेपाली इतनी बड़ी तादाद में बसों के खड्ड में गिरने के कारण मरते हैं, ऐसे में विदेशों में प्राकृतिक मौत पर सवाल उठना लाजमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed