{"_id":"59add1254f1c1b45738b520a","slug":"this-princess-will-leave-for-the-sake-of-love-shahi-rutba","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये वो शहजादी हैं जो प्यार की खातिर छोड़ देंगी शाही रुतबा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ये वो शहजादी हैं जो प्यार की खातिर छोड़ देंगी शाही रुतबा
बीबीसी, हिन्दी
Updated Tue, 05 Sep 2017 03:48 AM IST
विज्ञापन
जापान की राजकुमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की राजकुमारी माको एक आम जापानी नागरिक से शादी करने जा रही हैं। जापान के सम्राट से अनुमति मिलने के बाद राजकुमारी माको ने अपनी शादी की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद शादी की लंबी प्रक्रिया शुरू होगी। राजकुमारी माको का शाही दर्जा भी इसके साथ ख़त्म हो जाएगा।
विज्ञापन
जापान के एक विवादित शाही क़ानून के मुताबिक राजपरिवार की महिला सदस्य आम शहरी से शादी के बाद अपना शाही दर्जा गंवा देती हैं जबकि कोई पुरुष ऐसा करता है तो उसका शाही दर्जा बरकरार रहता है।
विज्ञापन
रविवार को एक प्रेस वार्ता में राजकुमारी माको ने कहा कि वो की कोमूरो की सूरज जैसी मुस्कान की ओर आकर्षित हुईं थीं। माको कहती हैं, "मुझे बचपन से ही ये बात पता थी कि शादी के बाद में अपना शाही दर्जा खो दूंगी।" माको ने कहा, "मैंने शाही परिवार का सदस्य होते हुए शाही कामों को हर मुमकिन तरीके से अंजाम देने की कोशिश की। मैं अपना जीवन भी पूरी तरह जी रही थी।"
विज्ञापन
राजकुमारी माको के 25 वर्षीय मंगेतर की कोमूरो एक पुरानी क़ानूनी फ़र्म में काम करते हैं। एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान दोनों की मुलाक़ात पांच साल पहले हुई थी। टीवी पर प्रसारित प्रेस कांफ्रेंस में कोमूरो ने कहा कि राजकुमारी चुपचाप उन्हें देखती रहती थीं जैसे चांद देखता रहता है।
25 वर्षीय राजकुमारी माको राजकुमार फ़ूमीहीतो की सबसे बड़ी बेटी हैं। वो डॉक्ट्रेट की पढ़ाई कर रही हैं और एक म्यूज़ियम में शोधकर्ता हैं। राजकुमारी जुलाई में अपनी शादी की घोषणा करने वाली थीं, लेकिन पश्चिमी जापान में बारिश की वजह से हुई त्रासदी की वजह से इसे टाल दिया गया।