फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   This is the agenda of North Korean leader Kim Jong Un to meets Donald Trump

ट्रंप से मुलाकात में यह है किम जोंग उन का एजेंडा

Mon, 11 Jun 2018 10:34 AM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Mon, 11 Jun 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
 This is the agenda of North Korean leader Kim Jong Un to meets Donald Trump

उत्तर कोरिया और अमेरिका के शीर्ष नेताओं के बीच होने वाली ऐतिहासिक मुलाकात की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों देश के नेता यानी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन मुलाकात के लिए तय जगह सिंगापुर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


अगर सबकुछ तय कार्यक्रम के अनुसार ही चला तो मंगलवार के दिन यह ऐतिहासिक मुलाकात मुकम्मल हो जाएगी। अमेरिका ने इस मुलाकात से पहले शर्त रखी थी कि उत्तर कोरिया को अपना परमाणु कार्यक्रम बंद कर होगा। लेकिन इसके बदले में उत्तर कोरिया क्या चाहता है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


लेकिन अब उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात का एजेंडा कुछ हद तक साफ किया है। उन्होंने कहा है कि वे ट्रंप के साथ 'पूर्णतः शांति स्थापित करने वाले तरीके' पर बात करेंगे। किम ने कहा कि पूरी दुनिया इस मुलाकात की तरफ़ देख रही है। वहीं ट्रंप ने भी कहा है कि उन्हें इस मुलाकात के सकारात्मक रहने का एहसास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते युग की शुरुआत

 This is the agenda of North Korean leader Kim Jong Un to meets Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग उन

उत्तर कोरिया के सरकारी समाचार पत्र में प्रकाशित एक संपादकीय में इस बात के संकेत दिए गए हैं कि अमेरिका के साथ सामान्य संबंध स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी। सरकारी समाचार पत्र 'रोडोंग सिनमुन' ने अपने संपादकीय में लिखा है कि प्योंगयांग अमेरिका के साथ अपने रिश्ते सुधारने की दिशा में काम करेगा।

संपादकीय में लिखा है, ''भले ही किसी देश के साथ हमारे रिश्ते पहले बेहद खराब रहे हों, लेकिन हमारा मानना है कि अगर वह देश हमारी स्वतंत्रता का सम्मान करता है तो हम भी उनके साथ बातचीत के जरिए सामान्य रिश्ते कायम करने पर विश्वास रखते हैं।''

वहीं उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया है कि दोनों ही नेता कोरियाई प्रायद्वीप में निश्चित और लंबे वक्त तक स्थापित होने वाली शांति प्रक्रिया पर बात करेंगे, इसके साथ ही कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण और अन्य साझा मुद्दों पर भी बात होगी। इस बयान में लिखा गया है कि यह एक बदलते हुए युग की शुरुआत है।

ट्रंप की तैयारी?

 This is the agenda of North Korean leader Kim Jong Un to meets Donald Trump

बीबीसी के उत्तरी अमेरिका के संपादक जॉन सोपेल का कहना है कि आज हम जिस मुलाकात का इंतज़ार कर रहे हैं कि वह पारंपरिक राजनीति के रास्ते तो कभी मुमकिन नहीं हो पाती। जॉन सोपेल कहते हैं, ''हम यहां तक इसीलिए पहुंचे क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने पारंपरिक कूटनीतिक तरीकों को तोड़कर नए रास्ते अपनाए।''

जॉन के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने इस मुलाकात के लिए कोई तैयारी नहीं की है। कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु निरस्त्रीकरण किस तरह होगा, इसके लिए किस प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। यह अभी तय नहीं हुआ है। वहीं इसके बदले में अमेरिका उत्तर कोरिया से कितने आर्थिक प्रतिबंध हटाएगा और उसकी सुरक्षा की क्या गारंटी रहेगी यह सभी विषय बेहद जटिल हैं। जॉन मानते हैं कि चाहे जो भी हो फिलहाल यह मुलाकात एक सकारात्मक कदम है।

रविवार को सिंगापुर पहुंचने के बाद दोनों ही नेता अलग-अलग होटल में ठहरे हुए हैं। एक तरफ जहां किम सिंगापुर के फाइव स्टार होटल सेंट रेजिस में ठहरे हैं तो वहीं ट्रंप उससे थोड़ी ही दूरी पर स्थित शंगरी ला होटल में हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात सेनटोसा द्वीप के आलिशान कपेले होटल में होनी तय हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed