{"_id":"6bf413ea9b293bce25ffb6ebb3f9e48f","slug":"thirty-three-died-in-iraq-in-bomb-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराकः कार बम विस्फोटों में 33 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराकः कार बम विस्फोटों में 33 की मौत
Updated Wed, 19 Feb 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
इराक की राजधानी बग़दाद और इसके आस-पास के इलाकों में महीने भर के दौरान हुए कार बम विस्फोटों में अब तक कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है। इराकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को हुए कार बम विस्फोट के एक दिन पहले ही राजधानी बगदाद में ही एक और बम विस्फोट हुआ था जिसमें तकरीबन 23 लोग मारे गए थे।
बम विस्फोटों का यह सिलसिला पिछले महीने भर से चल रहा है। पिछले महीने इराक में कई जानलेवा हमले हुए जिसमें 1000 से भी ज्यादा लोग मारे गए थे।
ज्यादातर हमलों में शिया और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाया गया। कार में विस्फोट करने वालों ने बगदाद के साथ ही साथ इसके दक्षिणी इलाके में स्थित हिला शहर को भी निशाना बनाया है।
विज्ञापन
औद्योगिक इलाकों में हमले
मंगलवार को हुए हमले, खासकर बगदाद के शिया जिले में, में कम से कम 14 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
इधर हिला शहर में अलग अलग जगहों पर कम से कम तीन कार बम विस्फोट हुए, जबकि नजदीक के इलाके में दो और बम विस्फोट हुए।
पढ़ें, घंटी बजाकर छोड़ सकेंगे अपना अनचाहा बच्चा
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एपी ने जानकारी दी है कि इराक पुलिस का कहना है कि मंगलवार को जितने भी विस्फोट हुए हैं वे बस स्टेशनों और औद्योगिक इलाकों में या इसके आस-पास खड़ी की गई कारों में किए गए हैं।