नेपाल हिंसा: प्रदर्शन कर रहे मधेसियों की ये हैं 5 मांगें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के तराई इलाकों में नए संविधान को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले 40 दिनों से मधेसी कहे जाने वाले ये लोग हडताल कर रहे हैं।आइए जानते हैं इनकी पांच प्रमुख मांगों को।
इनकी पहली मांग है कि नेपाल के इन इलाकों में तैनात आर्मी को यहां से हटाया जाना चाहिए। दूसरी मांग में ये चाहते हैं कि तराई के इलाके को दो हिस्सों में बांटा जाना चाहिए और इनमें मैदानी इलाके के सारे जिले शामिल किए जाने चाहिए।
तीसरी मांग है कि हाल में हुए विरोध प्रदर्शन में मारे गए लोगों को शहीद घोषित किया जाना चाहिए और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार को उठाना चाहिए।
मारे गए 49 लोग
चौथी मांग है कि नेपाल सरकार को पिछली सरकार और यूनाइटेड
डेमोक्रेटिक मधेसी फ्रंट के बीच हुए समझौते को मानते हुए फैसले लेने चाहिए।
इस समझौते के अनुसार देश की आर्मी में बडे पैमाने पर मधेसियों की नियुक्ति
पर सहमति हुई थी।
मधेशियों की पांचवी मांग यह है कि देश में लिए जाने वाले सभी निर्णयों में मधेसियों की
बराबर भागीदारी होनी चाहिए। रविवार को नेपाल में नया संविधान लागू किया गया
है।
मधेसियों का कहना है कि नए संविधान में उनके अधिकारों में कटौती कर दी
गई है।मधेसियों के विरोध प्रदर्शन के कारण आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित
हुआ है और खाने-पीने और अन्य जरूरी सामग्री की किल्लत हो गई है। आधिकारिक
आंकडों के अनुसार इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक 46 से अधिक लोग मारे जा
चुके हैं।