{"_id":"289a400177696b7e614ab31522fd02a2","slug":"theft-through-atm-withdrawal-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब ATM ने उगल दिए खुद-ब-खुद करोड़ों रुपए","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
जब ATM ने उगल दिए खुद-ब-खुद करोड़ों रुपए
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी कंप्यूटर सुरक्षा कंपनी कास्परस्काई लैब का कहना है कि एक व्यवस्थित साइबर हमले में 30 देशों के लगभग 100 बैंकों से करोड़ों डॉलर चुराए गए हैं।
विज्ञापन
इसका पता तब चला जब यूक्रेन की राजधानी कीएफ़ में एक एटीएम मशीन से अचानक अपने आप पैसे निकलने लगे। इसके बाद रूसी कंपनी कास्परस्काई के विशेषज्ञों को बुलाया गया, उनकी जांच में पता चला कि साइबर अपराधी एटीएम मशीन को इस तरह प्रोग्राम कर सकते हैं कि वो निश्चित समय पर ख़ुद पैसे निकालने लग जाती है।
विज्ञापन
कंप्यूटर विशेषज्ञों ने पाया कि इस साइबर हमले के पीछे एक ऐसा गिरोह काम कर रहा है जिसके सदस्य रूस, यूक्रेन और चीन में मौजूद हैं। उन्होंने लगभग सौ बैंकों को निशाना बनाया और उनसे करोड़ों डॉलर उड़ा लिए।
विज्ञापन
हालांकि इंटरपोल और यूरोपोल साइबर डकैती इन मामलों की जांच कर रही हैं, लेकिन बैंकों ने इस पर अपनी तरफ़ से कुछ नहीं कहा है। इस बारे में जो भी जानकारी आई है, वो कास्परस्काई के हवाले से आई है, जो कंपनियों को आईटी सुरक्षा समाधान और एंटी वायरस मुहैया कराती है।