बंगाल की खाड़ी से मिला लापता विमान का मलबा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया एयरलाइंस के लापता हुए विमान का मलबा मिलने का दावा एक आस्ट्रेलियाई समुद्री जांच कंपनी ने किया है। कंपनी के मुताबिक ये मलबा बंगाल की खाड़ी में मिला है।
जांच में जुटी आस्ट्रेलिया कंपनी के मुताबिक यह जगह हिंद महासागर में जारी सर्च ऑपरेशन वाली जगह से पांच हजार किमी दूर है। एडिलेड स्थित जियोरेजोनेंस ने कहा कि कंपनी ने बीते 10 मार्च से लापता एमएच370 विमान की खुद से तलाश शुरू की थी।
स्टार अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने दावा किया है कि बंगाल की खाड़ी में उसे विमान के संभावित मलबे का पता चला है।
सर्च ऑपरेशन से पांच हजार किमी दूर दिखा मलबा
कंपनी के प्रवक्ता डेविड पोप ने बताया कि हम संभावित दुर्घटना क्षेत्र के करीब 20 लाख वर्ग किमी के दायरे में इसकी तलाश कर रहे हैं। इसमें सेटेलाइट और विमान से ली गई तस्वीरों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
कंपनी के वैज्ञानिक विमान की आखिरी लोकेशन के उत्तर में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आंकड़ों के विश्लेषण के लिए वैज्ञानिक 20 से अधिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें एक परमाणु रिएक्टर भी शामिल है।
मलेशिया ने कही जांच की बात
उन्होंने दावा किया कि उनकी कंपनी उस तकनीक का इस्तेमाल कर रही है जिसका विकास मूल रूप से परमाणु हथियारों और पनडुब्बियों की तलाशी के लिए किया गया था।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने विमान के लापता होने से तीन दिन पहले पांच मार्च को ली गई तस्वीरों और कुछ बाद की तस्वीरों की तुलना की। प्रवक्ता ने कहा, "एमएच370 के लापता होने से पहले मलबा वहां नहीं था। यह एक अहम सुराग है, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।"
उधर, मलयेशिया के नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक अजहरूद्दीन अब्दुल रहमान ने कहा है कि देश को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच की जाएगी।