फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The world's oldest paneer, found in the ancient tomb, revealed in the magazine

प्राचीन मकबरे में मिला दुनिया का सबसे पुराना पनीर, पत्रिका में हुआ खुलासा

Thu, 16 Aug 2018 08:32 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
The world's oldest paneer, found in the ancient tomb, revealed in the magazine

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मिस्र के मकबरे में तकरीबन 3,000 वर्षों से अधिक समय तक के सबसे पुराने पनीर को खोजा गया है। इटली में केटेनिया यूनिवर्सिटी के पुरातत्त्वविदों को 13वीं शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान मिस्र में मेयर ऑफ मेम्फिस नामक मकबरे में पनीर का यह टुकड़ा एक टूटे हुए जार में मिला है। ‘एनालिटिकल कैमिस्ट्री’ नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, 2010 में यह मकबरा रेत में धंस गया था। 

विज्ञापन


लेकिन इसके बाद भी इसमें मौजूद चीजों को खोजने का प्रयास किया जा रहा था। मकबरे में एक साथ कई जार मिले। इनमें से एक जार में एक विशेष प्रकार के ठोस पदार्थ को एक कैनवस कपड़े से ढककर रखा गया था। मिस्र में काहिरा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसका विश्लेषण किया। उन्होंने सफेद रंग के दिखने वाले इस ठोस पदार्थ को अलग-अलग करके उसकी जांच की। 
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने पाया कि सफेद रंग के इस पदार्थ को गाय और बकरी के दूध से मिलाकर बनाया गया था। शोधकर्ताओं ने क्रोमैटोग्राफी तकनीक की मदद से इसके अलग-अलग टुकड़ों की जांच करके इसका पता लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed