फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The world is worried about this 'unstoppable' hypersonic Russian missile

रूस बना रहा हाइपरसोनिक मिसाइल, छूट रहे अमेरिका-ब्रिटेन के पसीने

Thu, 30 Mar 2017 12:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Thu, 30 Mar 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
 The world is worried about this 'unstoppable' hypersonic Russian missile
रूस की एंटी-शिप मिसाइल (फाइल फोटो)

रूस अपनी डिफेंस टेक्नोलॉजी की वजह से दुनियाभर में जाना जाता है और अब वह एक हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण की तैयारी कर रहा है, जिसका सामना करना किसी भी देश के लिए संभव नहीं है। जिरकॉन रॉकेट की गति, ध्वनि की गति से भी 6 गुना तेज है। रूस का ये जिरकॉन रॉकेट दुनिया के किसी भी मिसाइल सिस्टम को भेदने में सक्षम है। 

विज्ञापन


रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस मिसाइल को 7,400 किलोमिटर प्रति घंटे की स्पीड के साथ छोड़ा जा सकता है। अगर नई एंटी-शिप टेक्नोलॉजी सफल होती है तो ये मिसाइल महज 2.5 मिनट के समय में लगभग 250 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। 
विज्ञापन


युद्ध के समय ये मिसाइल भयंकर तबाही मचा सकती है क्योंकि एक बार इस मिसाइल को छोड़ने के बाद इसे रोकना नामुमकिन है। ये मिसाइल 400 किलोमीटर की दूरी तक छिपे अपने दुश्मन को मार गिराने में सक्षम है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली डिफेंस फोर्स वाले देश जैसे अमेरिका और ब्रिटेन भी रूस की इस मिसाइल से डरे हुए हैं। अमेरिकी नौसेना को ये डर है कि रूस इस मिसाइल को अपने न्यूक्लियर किरकोव वारशिप में फिट कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस की न्यूज एजेंसी के अनुसार जिरकॉन का परीक्षण इस साल के अंत तक होगा। इसके साथ अगले साल यानी 2018 से इसका उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। रूस की सरकार इसे 2022 तक अपनी सेना में शामिल करने की योजना बना रही है। 


भले ही रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल में बढ़त हासिल कर ली हो, लेकिन भारत भी इससे ज्यादा पीछे नहीं है। भारत ने भी रूस के साथ मिलकर सेकेंड जनरेशन का ब्रह्मोस मिसाइल बना लिया है। ब्रह्मोस मिसाइल को भी इसी स्क्रेमजेट टेक्नोलॉजी से बनाया गया है जिससे जिरकॉन मिसाइल को बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed