{"_id":"5a1563234f1c1baf678bd2c6","slug":"the-us-navy-plane-dropped-in-sea-of-philippines-11-people-were-aboard","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस के समुद्र में गिरा अमेरिकी नौसेना का विमान, 11 लोग थे सवार ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
फिलीपींस के समुद्र में गिरा अमेरिकी नौसेना का विमान, 11 लोग थे सवार
एजेंसी/टोक्यो
Updated Wed, 22 Nov 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
Philippine Sea
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अमेरिकी नौसेना का विमान उस वक्त फिलीपींस के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह एक विमान वाहक की ओर जाने के लिए निकला था। अमेरिका ने बुधवार को बताया कि विमान में कुल 11 लोग सवार थे। जापान के रक्षा मंत्री ने कहा कि 11 में से 8 लोग मिल गए हैं लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वो जीवित हैं या नहीं।
विज्ञापन
पढ़ें: जापान: ओकिनावा में अमेरिकी सेना की शराब पीने पर लगा बैन
विज्ञापन
अमेरिका नौसेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि एक अमेरिकी नौसैन्य विमान ओकिनावा के दक्षिण-पूर्वी समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में क्रू और यात्रियों सहित कुल 11 लोग सवार थे। विमान में सवार लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है और उनकी स्थिति की समीक्षा विमान वाहक यूएसएस रोनाल्ड रिगन का मेडिकल स्टाफ कर रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिकी वैज्ञानिकों की चेतावनी- 2018 में कई भूकंप के झटकों से दहल जायेगी दुनिया
विमान अमेरिका नौसेना के विमान वाहक यूएसएस रोनाल्ड रिगन के लिए जा रही था जो कि फिलहाल फिलीपींस के समुद्र में तैनात है। विमान वाहक ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।