फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The US and North Korea face to face on ballistic missile test

मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका और उत्तर कोरिया आमने-सामने

Tue, 10 Jan 2017 05:49 AM IST
एजेंसी/प्योंगयांग
एजेंसी/प्योंगयांग Updated Tue, 10 Jan 2017 05:49 AM IST
विज्ञापन
The US and North Korea  face to face on ballistic missile test
- फोटो : BBC

एक ओर अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उत्तर कोरिया एक नई परिपूर्ण अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण की बात कर रहा है। वाशिंगटन में अधिकारियों का कहना है कि अगर प्योंगयांग ऐसा कोई भी प्रक्षेपण करेगा, जो अमेरिकी क्षेत्र और उसके सहयोगियों के लिए खतरा बन सकता है तो हम ऐसे मिसाइल को मार गिराएंगे।

विज्ञापन


हालांकि उत्तर कोरिया ने यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा कि निकट भविष्य में ही वह आईसीबीएम का परीक्षण करेगा। यह उस अमेरिकी नीति के आकलन के लिए सुरक्षित है, जिसके तहत वह अपने क्षेत्र के लिए खतरा समझी जाने वाली किसी भी मिसाइल को गिरा सकता है।
विज्ञापन


लेकिन प्योंगयांग और वाशिंगटन के एक-दूसरे के प्रति रुख को देख कर ऐसा लगता है कि वह 20 जनवरी को राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप के शपथ लेने से पहले दोनों एक-दूसरे को परख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीबीएम का किसी भी समय और कहीं भी परीक्षण किया जा सकता है

The US and North Korea  face to face on ballistic missile test

जहां आईसीबीएम का सफल प्रक्षेपण उत्तर कोरिया के लिए बड़ा कदम होगा। वहीं, यह वाशिंगटन और उसके सहयोगियों के लिए गंभीर चिंता का विषय भी होगा। किम जोंग उन ने नव वर्ष पर अपने संबोधन में कहा था कि उनका देश आईसीबीएम के विकास के अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

ट्रंप ने दो दिन पहले ही खुद ट्वीट कर कहा है कि संभावना है कि उत्तर कोरिया अमेरिका तक पहुंचने की एक परमाणु हथियार क्षमता को विकसित करने की कोशिश कर रहा है। वहीं उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को कहा था कि प्योंगयांग जब भी इसे फिट देखता है तो उसे एक परीक्षण करने का अधिकार है।

आईसीबीएम का किसी भी समय और कहीं भी परीक्षण किया जा सकता है। यह तय डीपीआरके मुख्यालय के सुप्रीमो करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed