फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The threat of World War II bombs, the city is empty

दूसरे विश्व युद्ध के बमों के फटने का खतरा, शहर करवाया खाली

Sun, 07 May 2017 04:05 PM IST
amarujala.com- Submitted By: मुकेश झा
amarujala.com- Submitted By: मुकेश झा Updated Sun, 07 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
 The threat of World War II bombs, the city is empty

रविवार को जर्मनी के हेनोवर शहर से 50 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है ताकि दूसरे विश्वयुद्ध के बमों को निष्क्रिय किया जा सके। जर्मनी के इतिहास में इस तरह का ये दूसरा सबसे बड़ा अभियान है, जिससे शहर की जनसंख्या का दसवां हिस्सा प्रभावित होगा। खाली कराई जा रही इमारतों में सात अस्पताल, एक क्लानिक और एक टायर प्लांट शामिल हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों को उम्मीद हैं कि जिन लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है वो प्रक्रिया खत्म होने के बाद शाम तक वापस लौट पाएंगे। लोगों से इलाका खाली करवाने का काम स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा। लोगों से जरूर सामान जैसे दवाईयां साथ ले जाने, गैस चूल्हे और बिजली के उपकरण बंद करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

हो गया शहर बुरी तरह तबाह

 The threat of World War II bombs, the city is empty

स्थानीय खबरों के मुताबिक रेल सेवाओं में भी दोपहर तक देरी हो सकती है। निकाले गए लोगों के समय के सदुपयोग के लिए शहर में म्यूजिम टूर, बच्चों की फिल्मों और खेल के आयोजनों का इंतजाम किया गया है। जर्मनी की समचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लोगों के लिए बड़ी मात्रा में सूप तैयार करवाया गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान गठबंधन वाले विमानों ने हेनोवर में भारी बमबारी की थी जिसमें हजारों लोग मारे गए थे और शहर बुरी तरह तबाह हो गया था।

वो रात सबसे खतरनाक थी

 The threat of World War II bombs, the city is empty

9 अक्टूबर 1943 की रात सबसे खतरनाक थी, 2लाख 61 बमों की वजह से 1245 लोग मारे गए थे और ढाई लाख लोग बेघर हो गए थे। पिछले साल क्रिसमस के दिन ऑसबर्ग में बमों को निष्क्रिय करने के लिए लोगों को निकालने का सबसे बड़ा अभियान चलाया गया था। एक इमारत के निर्माण कार्य के दौरान 3.8 टन बमों का पता चलने के बाद 54 हजार लोगों को निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed