फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   the royal pop apologizes on sexual asoult case

यौन शोषण मामले में पोप ने माफ़ी मांगी

Sat, 12 Apr 2014 02:36 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
the royal pop apologizes on sexual asoult case

पोप फ्रांसिस ने पादरियों के द्वारा बच्चों के यौन शोषण की वज़ह से हुए 'शैतानी' नुकसान के लिए माफ़ी मांगी है।

विज्ञापन


वेटिकन रेडियो द्वारा दिए गए उद्धरण में, उन्होंने बच्चों के साथ हुए यौन शोषण को "चर्च के पादरियों द्वारा की गई नैतिक क्षति" के रूप में वर्णित किया, और कहा कि उन पर "प्रतिबंध" लगाया जाएगा।

इसे इस मुद्दे पर अब तक के सबसे मजबूत बयान के रूप देखा जा रहा है। इससे पहले पादरियों द्वारा बच्चों के यौन शोषण के मामले में पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं देने के लिए वेटिकन की आलोचना की गई थी।
विज्ञापन


नैतिक क्षति के लिए चिंता

पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र की आलोचना के बाद पोप फ्रांसिस ने दृढ़ता से पादरियों द्वारा यौन शोषण से निपटने के मामले में रोमन कैथोलिक चर्च के रिकॉर्ड का बचाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने यह कहते हुए वेटिकन की आलोचना की थी कि चर्च अपनी प्रतिष्ठा को बचाने में लगा है। जिसे चर्च ने कड़े शब्दों में ख़ारिज किया था।

रोम से बीबीसी के डेविड विले की रिपोर्ट के मुताबिक़ पोप ने यौन शोषण के पीड़ितों के मदद के लिए पिछले साल एक समिति का गठन किया था लेकिन कुछ कैथोलिक पादरियों के द्वारा इससे नैतिक और मानसिक क्षति होने का आरोप लगाने के बाद इस क़दम से पैर खींच लिए गए।

वेटिकन रेडियो वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़ पोप फ्रांसिस ने शुक्रवार को कैथोलिक बच्चों के ग़ैर सरकारी संगठन के साथ बैठक के दौरान बयान दिया।

उन्होंने कहा कि वह " व्यक्तिगत रूप से ( कुछ पादरियों के द्वारा ) बच्चों के साथ हुए यौन दुर्व्यवहार से हुए नुकसान के लिए माफ़ी मांगने के लिए बाध्य महसूस कर रहे थे।


कैथोलिक चर्च पर आरोप लगे थे कि दुनिया भर में उसके पादरियों ने बड़ी संख्या में बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार किया।

पोप ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े वेटिकन क़ानून को भी और सख्त बनाया। उन्होंने नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों की परिभाषा को व्यापक बनाया और उसमें बच्चों के यौन शोषण को शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed