फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The rebels kidnapped 46 Indian nurses

'सरकार बचा नहीं सकती तो ताबूत भेज दे'

Fri, 04 Jul 2014 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Jul 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
The rebels kidnapped 46 Indian nurses

हिंसा से जूझ रहे इराक के तिकरित में फंसीं 46 भारतीय नर्सों को सुरक्षित निकालने के मोदी सरकार के प्रयासों को जबरदस्त झटका लगा है।

विज्ञापन


आईएसआईएस के आतंकियों ने इन नर्सों को अपने कब्जे में ले लिया है और वे इन्हें जबरन मोसुल ले गए हैं। 39 भारतीयों को आतंकियों ने पहले ही बंधक बना रखा है।

बताया जाता है कि एक जगह से दूसरी जगह ले जाए जाने के दौरान रास्ते में हुए धमाके में कई नर्सें जख्मी भी हुई हैं। हालांकि विदेश मंत्रालय का कहना है कि चोट मामूली है और यह धमाके से नहीं बल्कि बस का शीशा टूटने के कारण लगी है।

मोसुल ले जाने की खबर

The rebels kidnapped 46 Indian nurses

सूत्रों ने बताया कि इन नर्सों को इराक स्थित भारतीय दूतावास ने आतंकी संगठन का निर्देश मानने की सलाह दी है। इन नर्सों ने पिछले कई दिनों से अस्पताल के बेसमेंट में शरण ले रखी थी।

हालांकि विदेश मंत्रालय ने केरल की नर्सों को इराक में अगवा किए जाने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। मगर मंत्रालय ने माना है कि इन नर्सों को तिकरित के अस्पताल से दूसरी जगह ले जाया गया है।

इस बीच केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात के बाद नर्सों के परिजनों से बातचीत के आधार पर दावा किया कि सभी नर्सें फिलहाल आईएसआईएस के कब्जे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से अगवा 39 भारतीयों अब तक पता नहीं

The rebels kidnapped 46 Indian nurses

चांडी ने इस मामले में बृहस्पतिवार को सुषमा से दो बार मुलाकात की। बहरहाल इस संकट का हल निकालने के लिए सरकार अमेरिका सहित इराक के कई पड़ोसी देशों से लगातार संपर्क में है।

बता दें कि 15 जून को अगवा 39 भारतीयों को छुड़ाना तो दूर सरकार इनके ठिकाने का पता भी नहीं लगा पाई है।

सुन्नी आतंकी संगठन आईएसआईएस की भारत के खिलाफ जेहाद की सार्वजनिक घोषणा के बाद अपने नागरिकों को स्वदेश वापस लाने का अभियान चला रही मोदी सरकार की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय नर्सों के साथ बांग्लादेश की भी कुछ नर्सें आतंकियों के कब्जे में हैं।

विज्ञापन

फंसे भारतीयों को निकालने का अभियान तेज

The rebels kidnapped 46 Indian nurses

इराक में केरल की नर्सों को अगवा किए जाने के बीच भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी का अभियान और तेज कर दिया है।

बृहस्पतिवार को इस क्रम में 900 और लोगों को हवाई जहाज के टिकट उपलब्ध कराए गए, जबकि 1500 लोगों के आव्रजन संबंधी कागजात को दुरुस्त किया गया।

इस बीच कर्बला में जारी कर्फ्यू के कारण दूतावास कर्मी इन इलाकों में रह रहे भारतीयों से लगातार दूसरे दिन भी संपर्क नहीं कर पाए। बुधवार को यहां शिया और कुर्द संगठनों के बीच हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed