फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The process of removing people from Aleppo resume

अलेप्पो शहर में पहुंचने लगीं बसें, लोगों को निकालने की प्रक्रिया पुन: शुरू

Mon, 19 Dec 2016 02:30 AM IST
एजेंसी/ अलेप्पो
एजेंसी/ अलेप्पो Updated Mon, 19 Dec 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
The process of removing people from Aleppo resume
- फोटो : reuters

सीरिया के अलेप्पो शहर के विद्रोहियों के कब्जे वाले हिस्से से हजारों नागरिकों तथा विद्रोहियों को निकालने के लिए कई बसें पुन: शहर में पहुंचने लगी हैं। लोगों को निकालने का अभियान शुक्रवार को रोक दिया गया था। सरकारी न्यूज एजेंसी सना के अनुसार आतंकवादियों तथा उनके परिवारों को निकालने के लिए बसों ने रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति तथा रेड क्रेसेंट की निगरानी में शहर में जाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


एक सैन्य सूत्र ने भी एएफपी को बताया कि लोगों को निकालने के लिये नई सहमति बनी है। सरकारी टेलीविजन के अनुसार सौ बसें अलेप्पो से लोगों को बाहर लाएंगी। उत्तर पश्चिमी सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले दो शिया बहुल गांव फुआ और कफ्राया से निकाले जाने वाले लोगों की संख्या पर असहमति होने से अभियान में रुकावट आयी थी।
विज्ञापन


विद्रोहियों के एक प्रतिनिधि ने बताया कि लोगों को निकालने के लिए नयी सहमति बनी है। इसके तहत अलेप्पो, फुआ और कफ्राया तथा जबादानी और मडाया से लोगों को दो चरणों में निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed