फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The picture Of Migrant Toddler Crying At US border won the World Press Photo Award 2019

सरहद पर रोती इस बच्ची की तस्वीर ने जीता ‘वर्ल्ड प्रेस फोटो’ पुरस्कार, दुनिया भर में हुई थी प्रकाशित

Fri, 12 Apr 2019 05:12 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, एम्स्टर्डम
भाषा, एम्स्टर्डम Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 12 Apr 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
The picture Of Migrant Toddler Crying At US border won the World Press Photo Award 2019
- फोटो : Getty Images, photo by John Moore

अमेरिकी सीमा पर एक छोटी लड़की की असहाय रूप से रोने की तस्वीर ने प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड प्रेस फोटो’ पुरस्कार जीता है। यह तस्वीर उस वक्त ली गई थी जब बच्ची और उसकी मां को अमेरिकी अधिकारी हिरासत में ले कर उनकी जांच कर रहे थे।

विज्ञापन


पुरस्कार के जजों ने कहा कि अनुभवी गेट्टी फोटोग्राफर जॉन मूर ने यह तस्वीर ली है, जब होंडुरास की नागरिक सैंड्रा सांचेज और उसकी बेटी यनेला ने पिछले साल अवैध रूप से अमेरिकी-मैक्सिकन सीमा पार की थी। इस तस्वीर में दिखने वाली हिंसा सामान्य से अलग है, यह मानसिक है।
विज्ञापन


रोती हुई बच्ची की तस्वीर दुनिया भर में प्रकाशित हुई थी। तब सीमा पर कड़ी जांच संबंधी अमेरिका की विवादित नीति के कारण हजारों प्रवासियों को उनके बच्चों से अलग कर दिया गया था, जिसे लेकर दुनिया भर में अमेरिकी सरकार की आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में शामिल जजों ने कहा कि अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने बाद में कहा कि यनेला और उसकी मां अलग नहीं हुए थे। लेकिन सार्वजनिक रूप से हुये चौतरफा विरोध के चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले साल जून में उस नीति को वापस ले लिया था।

मूर पिछले साल 12 जून की अंधेरी रात को रियो ग्रांड वैली में यूएस बॉर्डर पैट्रोल एजेंटों की तस्वीरें ले रहे थे, जब वे मां-बेटी उन लोगों की समूह में आए, जिन्होंने सीमा पार करने की कोशिश की थी। उसके कुछ ही समय बाद मूर ने अमेरिका के नेशनल पब्लिक रेडियो के प्रसारक को एक साक्षात्कार में कहा था, ‘मैं उनके चेहरे पर, उनकी आंखों में साफ-साफ डर देख सकता था।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed