फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   the people of Zambia will go to British court against Vedanta

वेदांता के खिलाफ ब्रिटिश कोर्ट जाएंगे जांबिया के गांववाले

Sat, 14 Oct 2017 03:02 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Sat, 14 Oct 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
the people of Zambia will go to British court against Vedanta
vedanta - फोटो : Reuters

लंदन की अपील कोर्ट ने जांबिया के करीब दो हजार नागरिकों को इसकी इजाजत दे दी है कि वो बहुराष्ट्रीय खनन कंपनी वेदांता के खिलाफ ब्रिटिश कोर्ट में केस लड़ सकते हैं। वेदांता का मुख्यालय लंदन में हैं और ये कंपनी अपनी सब्सिडेरी कोनकोल कॉपर माइन्स के जरिए जांबिया में खनन का काम कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें:  लंदन-पेरिस में ऐसे मना World Zombie Day, तस्वीरें देख जानिए क्यों मनाते हैं इसे
विज्ञापन


वेदांता ने निचली अदालत के इसी साल मई में दिए गए एक फैसले के खिलाफ अपील कोर्ट का रुख किया था। अपील कोर्ट ने कंपनी की अपील को खारिज कर दिया है। वेदांता का कहना था कि चूंकि यह मामला जांबिया से जुड़ा है मामले की सुनवाई जांबिया में की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांबिया के करीब दो हजार नागरिकों (गांववालों) का आरोप है कि कंपनी के काम के कारण उनके पर्यावरण और जमीनों को नुकसान पहुंचा है। गांववालों के अनुसार नचांगा कॉपर माइन के कारण उनके इलाके का पानी प्रदूषित हो गया है और इसका सीधा असर उनकी जमीन और जीविका पर पड़ा है। 

पढ़ें: पुरातत्वविदों ने तुर्की में खोज निकाला सांता क्लॉज का मकबरा 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस फैसले के बाद अब दूसरे देश में किए जाने वाले काम के लिए अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ लंदन की अदालत में मामला लाए जा सकते की संभावना बढ़ गई है। वेदांता का कहना है कि वो अपील कोर्ट के फैसले के खिलाफ ब्रितानी सुप्रीम कोर्ट में जाएगी। अफ्रीका में बसा चारों तरफ से दूसरे देशों के घिरा जांबिया इस प्रायद्वीप में तांबा का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed