{"_id":"1e1000b89565b7ff398c43148fba8677","slug":"the-old-car-was-the-dream-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी कार ने दिलाई सपनों की नौकरी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पुरानी कार ने दिलाई सपनों की नौकरी
Updated Thu, 23 Jan 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति को पुरानी कार ने सपनों की नौकरी दिला दी है। पुरानी कारों की वजह से आज उसके घर में खुशी फैली है।
विज्ञापन
एक पुरानी कार को बेचने के लिए बनाए गए एक विचित्र विज्ञापन से एक बेरोजगार स्वीडन नागरिक को उसके सपने की नौकरी मिल गई है।
अट्ठाईस वर्षीय बेरोज़गार युवक नील्स जैनगन बेरोज़गारी के कारण मजबूर हो कर अपना 1985 मॉडल की सुबारू कार ऑनलाइन बेचना चाहता था लेकिन उसके इस ऑनलाइन विज्ञापन की वजह से एक उच्च प्रोफ़ाइल मोटरिंग पत्रिका ने उसे एक नौकरी की पेशकश की है।
अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए घर छोड़कर एक नए शहर में जाने के बाद जैनगन ने नौकरी के लिए संभावित नियोक्ताओं को लगभग 200 बायोडाटा भेजा, लेकिन उसे अब तक केवल एक साक्षात्कार के लिए ही बुलाया गया था।
विज्ञापन
उसने नियोक्ता साइट को बताया कि "मैं बहुत परेशान हो रहा था"। उसकी जमा पूंजी ख़त्म होने और कोई रोज़गार न होने की वजह से उसके पास अपनी पुरानी कार बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि "यह वास्तव में एक पुराने डिब्बे की तरह था यह इतनी आसानी से नहीं बिक पाता इसलिए मैंने सोचा कि क्यों ना इसके विज्ञापन में कुछ हास्य के पुट डाले जाए।"
असामान्य विज्ञापन
स्वीडिश वर्गीकृत विज्ञापन वेबसाइट बलॉकेट पर डाला गया यह विज्ञापन निश्चित रूप से असामान्य था।
इसमें "लॉड ऑफ द रिंग्स" के जादूगर सरुमन और अभिनेता डेविड हैसेलहॉफ़ को चित्रित किया गया है, और कार को "कार निर्माता सरुमन " के द्वारा "जापानी उद्योग जगत के अंधेरे को भगाने वाले" के रूप में दर्शाया गया है।
उन्होंने कार की कीमत 950 पाउंड ( यानी लगभग 96074 रूपया ) रखी थी, लेकिन उन्होंने यह भी संभावना जताई थी कि वह नौकरी के बदले भी कार दे सकते हैं। विज्ञापन पोस्ट करने के एक दिन बाद ही उन्हें नौकरी की पेशकश की बाढ़ आ गई थी और आख़िरकार उन्होंने ऑटो, मोटर एवं खेल पत्रिका में काम करना तय किया।
जैनगन ने कहा कि "मैं हमेशा एक मोटर वाहन पत्रकार होने का सपना देखा करता था। मैंने शायद अपने समय में टॉप गियर बहुत ज़्यादा देखा है, इसलिए मैंने इसके लिए हाँ कहा।