फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The huge temple of Buddha made of three-D printers in China

चीन में थ्री डी प्रिंटर से बना बुद्ध का विशाल मंदिर

Sun, 24 Dec 2017 01:09 AM IST
एजेंसी / वाशिंगटन
एजेंसी / वाशिंगटन Updated Sun, 24 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
The huge temple of Buddha made of three-D printers in China
बुद्ध मंदिर
यह दुनिया की सबसे शानदार कलाकारी में से एक है। चीन के पुरातत्वविद और कलाकारों ने थ्रीडी प्रिंटर से पांचवीं शताब्दी के विशाल बुद्ध मंदिर यूनगंग बुद्ध ग्रोटोज की हूबहू नकल तैयार की है। शाक्सी प्रांत के डाटोंगे शहर के बाहर गुफा में मौजूद 33 फुट विशाल यह मंदिर 1500 साल पुराना है। यूनेस्को ने इसे धरोहर का दर्जा दिया है। झेजियांग यूनिवर्सिटी विशेषज्ञों ने सबसे पहले पूरी गुफा को स्कैन किया। अलग-अलग कोण से करीब दस हजार तस्वीरें लीं। 
विज्ञापन


मंदिर का डिजिटल मॉडल तैयार किया। फिर 20 थ्रीडी प्रिंटर बनाए। इन्हें लगातार चार हजार घंटे चलाकर गुफा के 842 टुकड़े तैयार किये गये। छह महीने यह प्रिंटिंग लगातार दिन रात चली। फिर इन टुकड़ों को जोड़कर 59 फुट लंबा, 45 फीट चौड़ा और 33 फीट ऊंचा मंदिर तैयार किया गया। इस गुफा में बुद्ध की तीन मूर्तियां बनाई गई हैं। सबसे बड़ी मूर्ति बीच में है और दो किनारों पर। बड़ी मूर्ति 33 फीट और बाकी दो 20 फीट की हैं। इस पूरी प्रक्रिया में दो साल लगे। प्रतिकृति मंदिर को किंगदाओं शहर की प्रदर्शनी में लगाया गया है। यह प्रदर्शनी 16 दिसंबर से चल रही है। 
विज्ञापन


देहरादून की शान है विश्व शांति का यह स्तूप


यहां हैं हजारों प्रतिमाएं

उत्तरी चीन में स्थित यूनगंग ग्रोटोज में 252 गुफा और 51 हजार प्रतिमाएं हैं। इन्हीं में से सबसे विशाल मंदिर की नकल की गई है। यह गुफा नंबर तीन में है। इसके साथ ही दो और मंदिरों की नकल बनानी शुरू कर दी गई है। इन मंदिरों को चीन के वी राजवंश ने पांचवीं और छठवीं शताब्दी में तब बनवाया था, जब चीन में बौद्ध धर्म तेजी से विकसित हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed