फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   The first gay marriage in Australia

ऑस्ट्रेलिया में पहली समलैंगिक शादी, इसी महीने पारित हुआ था कानून 

Sun, 17 Dec 2017 08:49 AM IST
एजेंसी / सिडनी
एजेंसी / सिडनी Updated Sun, 17 Dec 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
The first gay marriage in Australia
समलैंगिक शादी
ऑस्ट्रेलिया में पहली समलैंगिक शादी शनिवार को संपन्न हुई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में एक नय युग की शुरुआत हुई। इस महीने ही देश की संसद ने समलैंगिक विवाह कानून को पारित किया था। इस एतिहासिक सुधारों को 8 दिसंबर को शाही अनुमति दे दी गई जबकि सितंबर में नेशनल पोस्टल वोट के जरिये इस प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी। 
विज्ञापन


हालांकि दंपति को पंजीकृत शादी के लिए 30 दिनों तक इंतजार करना होगा और उम्मीद की जा रही थी कि पहली समलैंगिक शादी 9 जनवरी को संपन्न होगी। लेकिन कुछ परिस्थितियों में छूट की मांग की गई थी,  जिस वजह से एक समलैंगिक शादी सिडनी में और दूसरी मेलबर्न में संपन्न हो सकी। ऑस्ट्रेलिया की समान विवाह अधिकार कार्यालय के फेसबुक अकाउंट पर एमी और लाउरेन को धन्यवाद दिया गया। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के पहले मुस्लिम समलैंगिक ने रचाई शादी, मचा बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 31 वर्षीय लाउरेन प्राइस और 29 वर्षीय एमी लाकेर ने सिडनी में शादी की जबकि मेलबर्न दंपति ऐमी और एलिसे मैकडोनाल्ड भी शनिवार को ही विवाह बंधन में बधें। सनद रहे कि समलैंगिक शादी कानून को अब 20 से ज्यादा देशों में पहचान मिली है, जिनमें से 16 यूरोप में हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed