{"_id":"5bc2f499bdec22694e6b682e","slug":"the-explosion-in-afghanistan-during-election-rally-22-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: चुनावी रैली में हुए बम धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक 22 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान: चुनावी रैली में हुए बम धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक 22 की मौत
भाषा, काबुल
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में चुनावी रैली में विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गयी है। देश में 20 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के पहले हमले और बढ़ने की आशंका है। अफगानिस्तान में शनिवार को संसदीय चुनाव से जुड़े हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी तकहर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद जवाद हेजरी ने बताया कि संसदीय चुनाव में किस्मत आजमा रहीं उम्मीदवार नजीफा यूसुफीबेक के प्रचार अभियान के दौरान हमला किया गया। उन्होंने कहा कि 22 लोगों की मौत हो गयी और 36 लोग घायल हो गए। इसमें अधिकतर आम नागरिक थे।
विज्ञापन
हालांकि, प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक हफीजुल्ला सफी ने कहा कि 23 लोगों की मौत हुई है। पश्चिमी हेरात प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जैलानी फरहाद ने बताया कि इंजील जिले में एक उम्मीदवार के चुनाव प्रचार कार्यालय पर दो बंदूकधारियों ने हमला किया। हमले में नौ वर्षीय बच्चे और एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन