फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Duke of Edinburgh admitted to hospital

इंफेक्शन के चलते ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

Wed, 21 Jun 2017 04:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 21 Jun 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
Duke of Edinburgh admitted to hospital
ब्रिटिश राजघराने के प्रमुख सदस्य और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप को संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप को लंदन के अस्पताल में भर्ती किया गया ।
विज्ञापन


बकिंघम पैलेस ने कहा है कि प्रिंस फिलिप को एहतियात के तौर पर  उपचार के लिए  कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर की उनके स्वास्‍थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बढ़ती उम्र और स्वास्‍थ्य कारणों के चलते 96 वर्षीय प्रिंस फिलिप ब्रिटेन संसद के राज्य उद्घाटन और रॉयल एस्काट के समारोह में शामिल नहीं हो सकेगें।  यह फैसला उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने फैसला किया है कि प्रिंस फिलिप को शाही कर्तव्यों से हटना होगा। इससे पहले बकिंघम पैलेस ने घोषणा की ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप को रिटायर होने के लिए सभी रॉयल ड्यूटीज से हटना होगा। प्रिंस फिलिप इस साल अगस्त तक ही वह अपनी रॉयल ड्यूटीज का पालन कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें रिटायर किया जाएगा। इस संदर्भ में बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी किया था। 

पैलेस ने कहा कि प्रिंस जून में 96 साल के हो जाएंगे और वह पहले से तय कार्यक्रमों में अगस्त तक शरीक होते रहेंगे। लेकिन अब वह यात्रा या कार्यक्रमों के लिए कोई नया आमंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे। यह भी कहा गया है कि समय-समय पर वह कुछ चुनिंदा सार्वजनिक कार्यक्रमों शामिल हो सकते हैं। 

ब्रिटिश महारानी के साथ पहली बार 1961 में भारत आए प्रिंस फिलिप

Duke of Edinburgh admitted to hospital
ब्रिटिश महारानी के लगभग सभी विदेश दौरों पर प्रिंस उनके साथ जाते रहे हैं, इनमें से तीन बार भारत की यात्रा भी शामिल है। वे पहली बार 1961 में भारत आए थे।  इसके बाद उन्होंने 1983 और 1997 में भी दो बार भारत की आधिकारिक यात्रा की।

ड्यूक ऑफ एडिनबरा 780 से ज्यादा संगठनों के संरक्षक, अध्यक्ष या सदस्य हैं। इनके साथ वे आगे भी जुड़े रहेंगे लेकिन इनके कार्यक्रमों में पहुंचकर वह कोई सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे। इस घोषणा के बाद ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे ने कहा कि वह देश की ओर से ड्यूक ऑफ एडिनबरा को शुभकामनाएं देना चाहती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed