{"_id":"d9aa316297cdb175c0e5db8e02c5873b","slug":"the-big-reveal-about-rajapaksa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपक्षे के बारे में श्रीलंका सरकार का बड़ा खुलासा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
राजपक्षे के बारे में श्रीलंका सरकार का बड़ा खुलासा
Updated Sun, 11 Jan 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका में सरकार के एक प्रवक्ता ने दावा किया है कि महिंदा राजपक्षे ने सत्ता में बने रहने के लिए सेना से मदद मांगी थी लेकिन सेना ने मदद से मना कर दिया था। हालांकि सेना के एक प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें राजपक्षे की ओर से इस तरह के किसी आग्रह के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मैथ्रिपाला सिरिसेना ने प्रेस की आजादी सुनिश्चित करने का वादा किया है और राजनीतिक रूप से असंतुष्ट लोगों को घर वापसी के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
श्रीलंका की सरकार ने असंतुष्ट लोगों या समूहों द्वारा संचालित वेबसाइट पर लगे प्रतिबंध को फौरन हटाने, नेताओं और पत्रकारों की फोन टैपिंग और उन पर निगरानी ख़त्म करने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
सिरिसेना से पहले राष्ट्रपति रहे महिंदा राजपक्षे की इस बात के लिए काफी आलोचना होती रही है कि उन्होंने असहमति रखने वालों को बर्दाश्त नहीं किया।