"मैं कभी भारत गया ही नहीं, उस यात्रा की कोई याद नहीं" ट्रूडो ने भारत यात्रा का उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब चार महीने पहले भारत की यात्रा पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस यात्रा का मजाक उड़ाया है। ओटावा में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि "मैं भारत की यात्रा पर गया ही नहीं, उसकी कोई याद नहीं।"
बीते हफ्ते हुए वार्षिक प्रेस गैलरी डिनर के दौरान ट्रूडो ने स्लाइड शो दिखाते हुए 15 मिनट की स्पीच दी। वह जब स्टेज पर आए तो 'जय हो' गाना बज रहा था, स्टेज पर आकर उन्होंने 'नमस्ते' कहकर सबको संबोधित किया। इसके बाद ट्रूडो ने एक चेतावनी दी और कहा "राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, मुझे यह खुलासा करना चाहिए कि रणदीप सराय आज रात अतिथि सूची के प्रभारी थे इसलिए बस अपनी पीठ देखें, यही वह है जो मैं कह रहा हूं। "
बता दें सराई ब्रिटिश कोलंबियाई सांसद हैं जिन्होंने भारत में आधिकारिक स्वागत के दौरान जसपाल अटवाल की उपस्थिति को सुविधाजनक बनाने की जिम्मेदारी ली थी। पूर्व चरमपंथी अटवाल को लेकर जस्टिन ट्रूडो की भारत यात्रा विवादों में आ गई थी।
अटवाल ना केवल मुंबई में ट्रडो के एक भोज समारोह में शामिल हुआ बल्कि उसे ट्रूडो के स्वागत में दिल्ली स्थित कनाडा दूतावास में होने वाली पार्टी के लिए आधिकारिक तौर पर न्योता भी भेजा गया था। इस पर कनाडा उच्चायोग का कहना था कि अटवाल ने आमंत्रण को रद्द कर दिया है। इसके उलावा अटवाल ने मुंबई में आयोजित उस पार्टी में ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रिगोरी और एक मंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। इससे भी इस यात्रा पर सवाल खड़े हो गए थे।
प्रेस गैलरी डिनर में स्लाइड शो के जरिए ट्रूडो ने अपनी भारत यात्रा, उसकी नाकामियों और मीडिया के नजरिए आदि पर अपनी बात रखते हुए तंज भरे अंदाज में कहा "मैं कभी भारत गया ही नहीं, उस यात्रा की कोई याद नहीं।" करीब चार महीने पहले भारत यात्रा पर अपने परिवार के साछ आए ट्रूडो ने स्लाइड शो के दरमियान उल्टा दिखाते हुए इसे "अंत की शुरुआत" करार दिया।
गजेंद्र शेखावत ने रिसीव किया था
उन्होंने मजाकिया अंदाज में भारत पहुंचने पर अपने स्वागत का जिक्र भी किया। ट्रूडो को भारत में प्रोटोकॉल के उलट भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह कृषि मंत्री रहे गजेंद्र शेखावत ने रिसीव किया था।
जानकारी के लिए बता दें कनाडा की ट्रूडो सरकार पर वहां कथित खालिस्तानी समर्थकों से सहानुभूति के आरोप लगते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी भारत यात्रा के दौरान भारतीय सरकार ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया था। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों की भी आलोचना की और कहा, "उन्होंने मैंने क्या पहना है इस पर फोकस किया लेकिन मैंने वहां क्या फैसले लिए इसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया।"
ट्रूडो ने इंफोसिस के सीईओ सलील पारेख की प्रशंसा करते हुए उनके साथ हुई अपनी मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बातचीत को भी मीडिया ने पूरी तरह से नजरअंदाज किया था। सलील ने कनाडा में नए निवेश की बात कही थी। उन्होंने स्लाइड में अपनी और सलील की फोटो दिखाते हुए पत्रकारों के लिए लिखा कि "आप लोगों ने ये बातचीत रिपोर्ट नहीं की क्योंकि मैंने शर्ट और टाई पहना हुआ था, बोरिंग... "
एक अन्य स्लाइड शो में ट्रूडो ने अपनी और बॉलिवुड एक्टर शाहरुख खान की फोटो दिखाई, इस फोटो में शाहरुख ने डार्क कलर का सूट पहना हुआ था जबकि ट्रूडो ने गोल्डन कलर की शेरवानी। इस स्लाइड पर बोलते हुए उन्होंने कहा "तो, हममें से एक गंभीरता से अंडर ड्रेस्ड है, कितना शर्मनाक है उसके लिए।"
ट्रूडो ने अपनी स्पीच को कथित तौर पर समाप्त करते हुए अंत में कहा कि "वह भारत था, सभी यात्राओं को समाप्त करने वाली यात्रा। गंभीरता से मैंने इपनी टीम को बता दिया है कि मैं कभी भी कहीं भी नहीं जा रहा हूं।"