फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Thailand: Thai divers died during a supply dive to those kids trapped in the cave

थाईलैंड : गुफा से किशोरों को बचाने में पूर्व नौसेना कमांडो की मौत

Fri, 06 Jul 2018 10:37 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल Updated Fri, 06 Jul 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
 Thailand: Thai divers died during a supply dive to those kids trapped in the cave

थाईलैंड में गुफा में फंसे 12 बच्चों और उनके कोच को बचाने के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा था। इसी दौरान बचाव कार्य में लगे एक नेवी कमांडो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कमांडो की मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी थी। बचाल दल में लगे कमांडोज को प्रतिकूल मौसम से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

 
बता दें ये बच्चे चिआंग राय प्रांत के थाम लुआंग गुफा में फंसे हुए हैं। इस गुफा से निकलना बेहद मुश्किल बताया जा रहा है क्योंकि यहां चारों तरफ पानी है। अंधेरी गुफा का रास्ता बेहद ही संकरा है। साथ ही वहां कीचड़ भी है। इस दौरान चिआंग राय के राज्यपाल का कहना है कि पहले तो इस कार्य में समय परेशानी बन रहा था लेकिन अब मौसम भी परेशानी बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुफा में पहले से ही अधिक मात्रा में जल भरा हुआ है। अब अधिक बारिश की आशंका ने भी इस खतरे को और बढ़ा दिया। क्योंकि बारिश से यहां का जलस्तर भी बढ़ सकता है जिससे इसमें फंसे लोगों की जान को खतरा हो सकता है। गुफा के अंदर पानी ना बढ़े इसके लिए प्रवेशद्वार बंद कर दिया गया है।

गुफा के पानी को निकालने के लिए थाई नेवी कोशिश में लगी हुई है। कल से अब तक करीब 16 लाख गैलन पानी निकाला जा चुका है। लेकिन इसका भी उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा। जब गुफा का जल स्तर मापा गया तो पता चला कि इतना जल निकालने के बाद भी वहां के पानी में महज 1 सेंटीमीटर की कमी हुई है। कमांडो बताते हैं कि वह जितना भी पानी निकालते हैं उतने ही पहाड़ से रिसकर वहां दोबारा पानी भर जाता है।


गौरतलब है कि 23 जून को थाईलैंड की अंडर 16 फुटबॉल टीम के 12 बच्चे और 25 वर्षीय कोच इस गुफा में फंस गए थे। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने बारिश से बचने के लिए गुफा की शरण ली थी। जिसके बाद अधिक बारिश होने से गुफा का प्रवेश द्वार बंद हो गया। जिसके बाद ये बच्चे और उनके कोच बाहर नहीं निकल पाए। इन बच्चों की उम्र 11 से 16 के बीच है। जिस स्थान पर बच्चे फंसे हैं वहां तक पहुंचने के लिए 11 घंटे का वक्त लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed