फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Thailand Cave to be built as museum

थाइलैंड में गुफा बचाव स्थल को बनाया जाएगा म्यूजियम

Thu, 12 Jul 2018 04:50 PM IST
एजेंसी, माइ साइ 
एजेंसी, माइ साइ  Updated Thu, 12 Jul 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Thailand Cave to be built as museum

थाइलैंड में बच्चों की फुटबॉल टीम को पानी से भरी गुफा से बाहर निकालने वाले स्थान को म्यूजियम के रूप में तब्दील किया जाएगा। बचाव कर्मियों ने अपने साहसिक अभियान के लिए इस जगह का इस्तेमाल किया था। इस स्थान को अब साफ किया जा रहा है।

विज्ञापन


बचाव दल के प्रमुख नारोंगसाक ओसोट्नकोर्न ने कहा कि इस जगह को संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा जहां इस अभियान में इस्तेमाल लाए गए कपड़े एवं उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह थाइलैंड के लिए एक और विशेषता होगी।  
विज्ञापन


एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस गोताखोरों, चिकित्साकर्मियों एवं अन्य बचावकर्मियों के साहसिक कारनामे को हॉलीवुड में बड़े पर्दे पर उतारने की योजना पर पहले ही काम शुरू कर चुका है। इन बचावकर्मियों ने ‘वाइल्ड बोर्स’ फुटबॉल टीम को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को उस बचाव का चौंकाने वाला फुटेज जारी किया गया जिसमें 11 से 16 साल के बच्चों को स्ट्रेचर पर सुरक्षित ले जाते हुए दिखाया गया है। ये बच्चे अस्पताल में बिस्तर पर खुश नजर आ रहे हैं। बचावकर्मियों ने थाम लुआंग गुफा के मुहाने पर लगाए गए औद्योगिक पानी पंप, भारी मशीनें, एवं अन्य उपकरण वहां से हटा लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed