फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   thailand based romentias company starts a new business that solves dowry problems

दहेज की टेंशन के बिना हो सकेगी बेटियों की शादी, रिश्तेदारों का भी मुंह हो जाएगा बंद

Wed, 18 Apr 2018 03:29 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
thailand based romentias company starts a new business that solves dowry problems

21वीं सदी की बड़ी समस्या दहेज प्रथा आज भी समाज में अपनी जड़े जमाए हुए है। शादी की खुशी को तनाव में बदलने वाला दहेज कई बार इतना घातक तक हो जाता है कि दहेज न देने पर शादियां टूट जाती हैं और लोग कर्जे में डूब जाते हैं। लोगों को लालची बनाने वाली यह प्रथा इस कदर उन्हें गिरा देती है कि वह अपनी बहू, पत्नी की हत्या तक कर देते हैं। लेकिन थाइलैंड की एक कंपनी ने इस समस्या का हल ढूंढ लिया है।

विज्ञापन


रोमेंटिएस कंपनी ने एक अनूठा बिजनेस शुरू किया है जो लोगों की दहेज संबंधी समस्या को आसानी से हल कर देता है। यह कंपनी दहेज का सामान किराए पर देने का काम करती है। जो लोग दहेज देने में सक्षम नहीं है वह इस कंपनी की सहायता से शादी समारोह में होने वाली शर्मिंदगी से बच जाते हैं।
विज्ञापन


थाइलैंड के चिंग-मे शहर में 3 महीने पहले शुरू हुई इस कंपनी का कहना है कि दहेज प्रथा थाइलैंड की संस्कृति का एक अहम हिस्सा है जिसे वहां 'सिन सोड' कहा जाता है। इसे कन्या पक्ष की आर्थिक समपन्नता का प्रतीक माना जाता है। वहीं गरीब परिवारों को भी इस प्रथा का पालन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कंपनी सस्ते किराये में दहेज मुहैया कराती है। ताकि गरीब परिवार नवविहाहित सहित सामान के साथ फोटो खिंचवाकर उन पलों को संजो सकें। लेकिन उन्हें सामान छूने की इजाजद नहीं दी जाती है जिसके लिए बाकायदा एक कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करवाया जाता है। 

अपनी सेवा देने के लिए कंपनी ने कुछ पैकेज भी निर्धारित किए हैं। यानि समारोह में अगर11 लाख रुपये और मर्सिडीज कार रखवानी है तो इसका 75 हजार रुपये किराया देना होता है। वहीं कंपनी का सबसे महंगा पैकेज 21 लाख रुपये का है जिसमें ज्वैलरी, नकद और सोने की सिल्लियां रखवाई जाती हैं।


यह सामान केवल दिखावे के लिए किराया पर दिया जाता है। कंपनी के मालिव तवान के मुताबिक 5 साल पहले शादी के दौरान उन्हें और उनकी पत्नी कांगकोई को भी ऐसी ही समस्या से जूझना पड़ा था जिसके बाद उन्होंने इस अनोखे बिजनेस की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed