फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   thailand army bans election in the country for one year

थाईलैंड में आगामी एक साल तक सेना करेगी शासन

Sat, 31 May 2014 08:13 PM IST
Updated Sat, 31 May 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
thailand army bans election in the country for one year

थाइलैंड में सैन्य शासक ने कहा है कि देश में लगभग एक साल से अधिक समय तक चुनाव नहीं होंगे, ताकि "राजनीतिक सुलह" और "सुधारों" के लिए प्रयास किए जा सकें।

विज्ञापन


टेलीविज़न पर अपने संबोधन में जनरल प्रयुथ चान ओचा ने सभी पक्षों से सहयोग करने और विरोध प्रदर्शन रोकने को कहा है। उन्होंने फिर चेतावनी दी कि सेना का किसी भी तरह विरोध न किया जाए।
विज्ञापन


थाइलैंड की सेना ने 22 मई को सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया था और कई वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इसके लिए सेना ने कई महीनों की अस्थिरता के बाद देश में स्थिरता लौटाने की दलील दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य तख्तापलट के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में जनरल प्रयुथ ने सैन्य शासन की समय सीमा बताई। उन्होंने कहा, "चुनाव होने से पहले सेना का शासन एक साल और तीन महीने तक रहेगा"

समस्या हल करने का समय

thailand army bans election in the country for one year

जनरल प्रयुथ ने कहा कि तीन महीने के पहले चरण में एक मंत्रिमंडल के साथ "सुलह" और संविधान का नया मसौदा बनाने पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

इसके बाद एक साल के दूसरे चरण में सुधार लाने पर ज़ोर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा," हमें समस्या हल करने का कुछ समय दीजिए। इसके बाद सेना पीछे हट जाएगी।"

इससे पहले जनरल प्रयुथ ने चेतावनी दी कि अगर विरोध प्रदर्शन जारी रहते हैं तो उन्हें बल का प्रयोग करना पड़ेगा। अपने संबोधन में उन्होंने चेतावनी दोहराते हुए कहा कि सेना का विरोध करने से केवल थाईलैंड के लोगों की "ख़ुशी" लौटाने की प्रक्रिया धीमी पड़ेगी।

हाल ही में सेना तख्ता पलट कर शासन संभाला था

thailand army bans election in the country for one year

थाइलैंड की सेना ने प्रधानमंत्री यिंगलक चिनावाट की सरकार को सत्ता से हटाने की मांग पर लगभग छह महीने चले राजनीतिक गतिरोध के बाद सरकार का तख्तापलट किया है।

इन छह महीनों में लगभग 28 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।

सेना ने सत्ता हथियाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक को भी गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed