{"_id":"5b949e7a867a557ffc6be67c","slug":"terrorist-group-boko-haram-captured-the-nigerian-province-8-killed-in-clashes-with-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठन बोको हराम ने नाजीरियाई प्रांत पर किया कब्जा, झड़प में 8 की मौत, हजारों बेघर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
आतंकी संगठन बोको हराम ने नाजीरियाई प्रांत पर किया कब्जा, झड़प में 8 की मौत, हजारों बेघर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Boko haram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया के आतंकी संगठन बोको हराम के जिहादियों ने शनिवार को नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित एक प्रांत से सैनिकों को खदेड़ने के बाद उस पर कब्जा कर लिया है। बोकोहराम की तरफ से किया गया यह नया हमला उन दावों पर सवाल खड़े करता है, जिसमें कहा गया था उन्हें इतना कमजोर कर दिया गया है कि वह जल्द ही हार मान लेंगे।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट समूह समर्थित बोको हराम के एक गुट के वफादार माने जाने वाले कई लड़ाकों ने गुदुंबली में सैनिकों को खदेड़ दिया। जिहादियों और सैन्य दलों के बीच झड़प के चलते कम से कम आठ असैन्य नागरिक मारे गए। वहीं, हजारों लोग प्रांत छोड़कर पड़ोसी प्रांतों में चले गए।
विज्ञापन
बता दें कि बोको हराम नाइजारिया का एक आतंकी संगठन है, जिसका उत्तरी अफ्रीका के देशों में भारी आतंक है। इस संगठन को इस्लामिक स्टेट्स ऑफ वेस्ट अफ्रीका प्रांर्विस (आइएसडब्लूएपी) के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
नाइजीरिया की सेना और पुलिस की ओर से 2009 में कट्टरपंथी संगठन बोको हराम के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया गया था और इस दौरान अब तक 20 हजार लोग मारे गये हैं, जबकि 26 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। इस आतंकी संगठन की शक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आतंकी घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या के लिहाज से साल 2013 में नाइजीरिया पांचवें स्थान पर था, लेकिन साल 2014 में यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया।