{"_id":"9d7f1bc42f3cc0c96eef78cdd675a153","slug":"terrorist-attack-on-somalia-african-union-force-headquarters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया: अफ्रीकन यूनियन फोर्स के मुख्यालय पर चरमपंथी हमला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
सोमालिया: अफ्रीकन यूनियन फोर्स के मुख्यालय पर चरमपंथी हमला
Updated Fri, 26 Dec 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के हवाई अड्डे के पास अफ्रीकन यूनियन फोर्स के मुख्यालय पर चरमपंथी हमला हुआ है। हमले में हताहतों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएफ़पी ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इस्लामी चरमपंथी संगठन अल शबाब के चरमपंथियों ने अफ्रीकन यूनियन फोर्स के मुख्यालय को निशाना बनाया।
विज्ञापन
अफ्रीकन यूनियन के प्रवक्ता कर्नल अली हुमैद के अनुसार, पूरा इलाका गोलियों और विस्फ़ोटों की आवाजों से दहल गया है। सोमाली पुलिस के अधिकारी अब्दी अहमद ने बताया कि सैन्य शिविर के पिछले प्रवेश द्वार पर शक्तिशाली विसफोट हुआ।
विज्ञापन
उधर अल शबाब के प्रवक्ता शेख आब्दियासिस अबू मुसाब ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "हमारे लड़ाके अफ्रीकी यूनियन के हेलेन शिविर में प्रवेश कर गए हैं और इस समय शिविर के अंदर लड़ाई चल रही है।"