अफगानिस्तान की संसद पर बड़ा आतंकी हमला, 5 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की संसद पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। ये हमला काबुल स्थित बेहद सुरक्षित माने जाने वाले संसद भवन के मुख्य गेट पर हुआ।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने संसद के पास कई धमाके भी किए हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। हालांकि ये अभी साफ नहीं हुआ है कि आखिर आतंकियों ने ये हमला क्यों किया?
दूसरी ओर संसद में हमले के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। अफगानिस्तान की संसद में मौजूद सांसद और दूसरे अधिकारी हमले के तुरंत बाद जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए।
घटना के बाद अफगानिस्तान की सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक संसद में मौजूद सभी सांसद और अधिकारी सुरक्षित हैं। दूसरी ओर अफगान पुलिस ने बताया कि हालात काबू में हैं।
तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आतंकी हमले के बाद इलाके के लोग सकते में है। अफगानिस्तान की पुलिस के मुताबिक आतंकी और भी धमाके कर सकते हैं, ऐसे में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
हमले के बारे में मिल रही शुरूआती जानकारी के मुताबिक फायरिंग और धमाके संसद के मुख्य गेट पर किए गए हैं। बड़ा सवाल यही है कि देश के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले संसद की सुरक्षा में सेंध आखिर कैसे लगी।
वहीं इस हमले के पीछे आतंकी संगठन आईएसआईएस के बढ़ते कदम को भी वजह बताया जा रहा है। आईएस जिस तरह से अपने कदम लगातार दूसरे देशों में बढा़ रहा है उससे दूसरे आतंकी संगठन परेशान हैं और अपने वर्चस्व को दिखाने के लिए उन्होंने ये हमला किया है।