{"_id":"41637bc52b98ec29abc17685a878a58c","slug":"terrorist-attack-in-nigeria","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में सोते हुए छात्रों पर हमला, 50 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
कॉलेज में सोते हुए छात्रों पर हमला, 50 की मौत
Updated Sun, 29 Sep 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया में सेना ने कहा है कि इस्लामी गुट बोको हराम के संदिग्ध सदस्यों ने एक कॉलेज की डॉरमेट्री में सो रहे छात्रों पर हमला किया है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक 50 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कॉलेज के एक अधिकारी ने एपी को बताया कि हताहतों की संख्या 50 से ज्यादा हो सकती है और सुरक्षाबल अब भी कैंपस से शव निकाल रहे हैं। करीब एक हजार छात्र कैंपस से भाग गए।
विज्ञापन
रिपोर्टों के मुताबिक चरमपंथियों ने ग्रामीण गुजबा इलाक़े में छात्रों पर गोलीबारी की। योब प्रांत में सेना प्रवक्ता लजॉरस अली ने एएफपी को बताया कि बंदूकधारियों ने कक्षाओं को भी आग लगाई है।
विज्ञापन
बोको हराम गुट नाइजीरिया को इस्लामिक देश बनाना चाहता है।
उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में आपात स्थिति लागू है। बोको हराम ग्रुप नाइजीरिया की सरकार का तख्ता पलट कर इस्लामिक राज्य बनाना चाहता है और पहले भी स्कूलों पर हमला कर चुका है।
बोको हराम के हमले
जून में भी बोको हराम ने इस इलाक़े के दो स्कूलों पर हमला किया था।
इस स्कूली हमले में कम से कम नौ बच्चों की मौत हो गई थी जबकि एक अन्य स्कूल पर हुए हमले में 13 छात्रों और शिक्षकों की जान चली गई थी।
वहीं जुलाई में मामुडो कस्बे में इस्लामिक चरमपंथियों ने बंदूकों और विस्फोटकों के साथ डॉरमेट्री पर हमला किया था जिसमें 42 लोग मारे गए थे और ज्यादातर छात्र थे।
बोको हराम स्कूलों को पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक मानता है। बोको हराम का अनुवाद ही यही है कि पश्चिमी शिक्षा हराम है। बोको हराम का नेतृत्व अबुबकर शेकाउ कर रहे हैं। नाइजीरियाई सेना ने अगस्त में कहा था कि वो शायद एक शूट आउट में मारे गए हैं।
मई में राष्ट्रपति गुडलक जॉनथन ने बोको हराम के खिलाफ अभियान का ऐलान किया था। उत्तर-पूर्वी इलाक़े में कई चरमपंथी अपना बेस छोड़कर चले गए थे और शुरुआती दौर में हिंसा में कमी आई थी लेकिन जल्द ही बदले की कार्रवाई शुरु हो गई।
लेकिन पिछले हफ्ते रिलीज हुई वीडियो में उन्हें जिंदा दिखाया गया है।