फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   terrorist attack in iraq Baghdad, 30 people killed

इराक में आईएस ने शिया इलाकों में किया हमला, 30 मरे

Wed, 22 Jul 2015 08:43 PM IST
एजेंसी/ बगदाद
एजेंसी/ बगदाद Updated Wed, 22 Jul 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack in iraq Baghdad, 30 people killed

इराक में बुधवार को शियाओं के इलाके को निशाना बनाकर किए गए राजधानी बगदाद और दियाला प्रांत में हुए अलग-अलग कार बम धमाकों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


दोनों जगहों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। कई मोर्चों पर पिछड़ रहे ये आतंकी अपनी पैठ बनाने के लिए लिए एक बार फिर कार बम धमाके जैसे पुराने तरीके ही आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


आतंकियों ने सबसे घातक हमला शिया बहुल इराक के पूर्वी जिले बगदाद अल जदीदा में एक बाजार के पास किया। जहां कम से कम 19 लोग मारे गए और 43 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक इसी तरह का एक और हमला पड़ोसी जाफरानिया में हुआ, जहां पर चार लोग मारे गए और 10 लोग घायल हो गए। इसके अलावा आतंकियों ने एक कार बम धमाका उत्तरी बगदाद के पास तरमिया में पुलिस और सेना के संयुक्त चेकप्वाइंट पर भी किया।

इस हमले में सुरक्षा बलों के तीन जवान मारे गए और नौ लोग जख्मी हो गए। वहीं, सीमावर्ती दियाला में कार बम धमाके में चार लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed