{"_id":"bb55411408c34c238a633d452d00881a","slug":"terrorist-attack-in-iraq-baghdad-30-people-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में आईएस ने शिया इलाकों में किया हमला, 30 मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक में आईएस ने शिया इलाकों में किया हमला, 30 मरे
एजेंसी/ बगदाद
Updated Wed, 22 Jul 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
इराक में बुधवार को शियाओं के इलाके को निशाना बनाकर किए गए राजधानी बगदाद और दियाला प्रांत में हुए अलग-अलग कार बम धमाकों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों जगहों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। कई मोर्चों पर पिछड़ रहे ये आतंकी अपनी पैठ बनाने के लिए लिए एक बार फिर कार बम धमाके जैसे पुराने तरीके ही आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
आतंकियों ने सबसे घातक हमला शिया बहुल इराक के पूर्वी जिले बगदाद अल जदीदा में एक बाजार के पास किया। जहां कम से कम 19 लोग मारे गए और 43 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
ठीक इसी तरह का एक और हमला पड़ोसी जाफरानिया में हुआ, जहां पर चार लोग मारे गए और 10 लोग घायल हो गए। इसके अलावा आतंकियों ने एक कार बम धमाका उत्तरी बगदाद के पास तरमिया में पुलिस और सेना के संयुक्त चेकप्वाइंट पर भी किया।
इस हमले में सुरक्षा बलों के तीन जवान मारे गए और नौ लोग जख्मी हो गए। वहीं, सीमावर्ती दियाला में कार बम धमाके में चार लोग मारे गए हैं।