फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   terrorist attack in Afghanistan Kabul military academy

काबुल: 3 दिन में दूसरा आतंकी हमला, मिलिट्री एकेडमी को बनाया गया निशाना

Mon, 29 Jan 2018 09:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack in Afghanistan Kabul military academy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self

आतंकी हमलों की मार झेल रहे अफगानिस्तान में फिर एक बड़ा हमला किया गया है। राजधानी काबुल को 3 दिन में दूसरी बार निशाना बनाया गया और बताया जा रहा है कि एक मिलिट्री एकेडमी पर हवाई हमला किया गया है। हालांकि, अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन हमला बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काबुल में धमाके और गोलीबारी का दौर जारी है। मिलिट्री एकेडमी पर हमले ने भारत की चिंता भी बढ़ा दी हैं, क्योंकि इस एकेडमी में भारतीय सैनिक भी ट्रेनिंग के लिए मौजूद होते हैं। हाल ही में हुए हमले में करीब 103 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

 

शनिवार को अफगानिस्तान में हुए सबसे बड़े हमले में कम से कम 102 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 लोग घायल हो गए। यह हमला राजधानी काबुल के भीड़ भरे इलाके में विस्फोटक से भरे एंबुलेंस में विस्फोट करके किया गया। आतंकी संगठन तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर दर्दनाक दृश्य देखा गया, जिसमें चारों तरफ बिखरे पड़े अंगों को देखकर आतंकित हुए लोग वहां से भाग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अस्पताल में घायल जरूरत से ज्यादा भर गए थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तालिबान और आईएस दोनों आतंकी संगठनों ने काबुल में अपने हमले बढ़ा दिए हैं। बता दें कि नागरिकों के रहने के लिए काबुल अफगानिस्तान के सबसे खतरनाक इलाकों में से एक है। घटनास्थल से कुछ ही मीटर दूर जमूरियत अस्पताल में अनेकों मृत और घायल लोग पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed