{"_id":"37e3a4c7bff50e2bf6d6553e4696ec0e","slug":"terrorist-attack-in-afghanistan-13-people-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में आतंकी हमला, 13 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान में आतंकी हमला, 13 की मौत
Updated Tue, 24 Mar 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि कुछ बंदूकधारियों ने एक यात्री वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं जिससे कम से कम तेरह लोग मारे गए और दो जख्मी हुए हैं। ये हादसा वारदाक प्रांत में सोमवार मध्य रात्रि के बाद हुआ। अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि इस हमले में किसी संगठन का हाथ है या नहीं।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रांत के कुछ इलाकों पर तालिबान का कब्जा है। जिसके लड़ाके अक्सर सड़क किनारे बम लगा देते हैं और रास्ते से गुजरते सुरक्षा दलों पर हमला बोल देते हैं। पिछले महिने ही ज़ाबुल प्रांत में कुछ नकाबधारी बंदूकधारियों ने हजारा समुदाय के तीस शिया मुसलमानों को अग़वा कर लिया था। अगवा किए गए लोगों का आज तक कोई सूराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन