{"_id":"5b4a32a44f1c1b41748b4a6c","slug":"terror-attack-on-somalia-president-house-6-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया के राष्ट्रपति भवन पर आतंकी हमला, घटना में 6 लोगों के मारे जाने की खबर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सोमालिया के राष्ट्रपति भवन पर आतंकी हमला, घटना में 6 लोगों के मारे जाने की खबर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
सोमालिया की राजधानी मोगादिसु में राष्ट्रपति भवन पर शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन आतंकी भी शामिल हैं। हमले में सोमालियाई सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन आतंकी ढेर हुए। पुलिस अधिकारी कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने कहा कि मरने वाले छह लोगों में एक आत्मघाती कार हमलावर भी है।
विज्ञापन
हमला शुक्रवार मध्य रात्रि राष्ट्रपति भवन के पास सुरक्षा बलों के चेकपोस्ट पर किया गया। सुरक्षा बलों के एक बंदूकधारी से उलझने के बाद आत्मघाती कार बम को विस्फोट से उड़ा दिया। दूसरा कार बम विस्फोट इसी क्षेत्र में कुछ देर बाद हुआ। अल शाबाब आतंकी समूह के हमले में एक हफ्ते में नौ लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन