{"_id":"5770ea184f1c1bcb7379b49b","slug":"tenzin-mariko-studied-to-be-a-monk-now-first-tibetan-trans-women","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध भिक्षु ने कराया लिंग परिवर्तन, बचपन से थी लड़की बनने की इच्छा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बौद्ध भिक्षु ने कराया लिंग परिवर्तन, बचपन से थी लड़की बनने की इच्छा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
tenzin mariko
- फोटो : facebook
तिब्बत के तेनजिन मारिको नाम के एक बौद्ध भिक्षु ने लड़की बनने के लिए अपना लिंग परिवर्तन करा लिया है। तेनजिन जन्म से लड़के थे लेकिन उनका कहना है कि वो बचपन से ही अपने अदंर एक लड़की महसूस करते थे। तेनजिन बौद्ध भिक्षु बनने की दीक्षा ले रहे थे लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए पिछले साल उन्होंने बौद्ध धर्म की दीक्षा छोड़ दी और लिंग परिवर्तन करा पूरी तरह से लड़की बनने का फैसला किया।
तेनजिन मारिको तिब्बत की पहली ट्रांसजेंडर हैं। मारिको ने बताया कि उन्हें कपड़े के पहनावे को लेकर भी अपने समुदाय का काफी विरोध झेलना पड़ा है। जब वे पहली बार बौद्ध भिक्षु के कपड़ों में मठ के अंदर गईं तो लोगों ने उनका स्वागत किया लेकिन दूसरे दिन जब वे पैंट पहन कर गईं तो लोग हैरान थे और उन्हें घूर रहे थे।

Trending Videos
मिस तिब्बत ब्यूटी काॅन्टेस्ट में भी भाग ले चुकी है तेनजिन मारिको
tenzin mariko
- फोटो : facebook
तेनजिन के मुताबिक स्कूल में लड़कियां ही इनकी दोस्त थीं और वे स्कूल कार्यक्रमों में लड़कियों के कपड़े पहनकर उनके साथ डांस करते थे। 9 साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें बौद्ध मठ में दाखिल करा दिया था। तेनजिन अपने बचपन की याद करते हुए बताते हैं कि अपनी मां से छिपकर लिपिस्टक लगा कर देखा करते थे। तेनजिन का सपना अब मेकअप आर्टिस्ट बनने का है।
तेनजिन मिस तिब्बत ब्यूटी काॅन्टेस्ट में भी भाग ले चुके है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने धमाकेदार नृत्य भी किया था। तेनजिन कहती हैं कि उनके समुदाय के लोग अब उनको इस रूप में स्वीकार करने लगे हैं। अगर 100 लोग मुझसे नफरत करने वाले है तो 500 लोग ऐसे भी है जो मुझे पसंद भी करते है।
Published by- Vikrant Singh