{"_id":"592ba1894f1c1bea53bda9a2","slug":"tegucigalpa-4-killed-15-injured-in-stampede-at-championship-football-match-in-honduran-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"होन्डुरास में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़, 4 की मौत 15 घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
होन्डुरास में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़, 4 की मौत 15 घायल
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 29 May 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
होन्डुरास स्टेडियम में एक चैंपियनशिप फुटबॉल मैच की मेजबानी के दौरान भगदड़ मचने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। अस्पताल के प्रवक्ता मिगुएल ओसोरियो ने बताया मैच देखने के लिए सैकड़ों प्रशंसक 35000 सीटों के टिकट के लिए तेगुसिगल्पा के नेशनल स्टेडियम में मौजूद थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस और पानी के फव्वारे छोड़े। भगदड़ में नीचे गिरकर लोगों के पैरों के नीचे आने से 4 लोगों की मौत हो गई। ओसोरियो ने आगे बताया कि 2 लोगों की मैच के दौरान ही मौत हो गई थी जबकि 2 लोगों की हॉस्पिटल में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता लुइस बाराहोना ने बताया कि ये घटना मोटागुआ और होन्डुरास प्रोग्रेसो के बीच होन्डुरान लीग चैंपियनशिप गेम के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोग मौजूद थे क्योंकि मैच में बहुत सारे टिकट बेचे गए थे।
विज्ञापन