अफगानिस्तान में तेल टैंकरों पर तालिबानी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सीमावर्ती इलाके में खडे दर्जनों तेल टैंकरों पर चरमपंथियों ने शुक्रवार शाम रॉकेट से हमले किए। अफगान तालिबान ने यह जानकारी दी है।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि इस हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं।
समाचार एजेंसी एपी ने अफगान सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया है कि काबुल के सीमावर्ती इलाके में खडे तेल के कम से कम 400 टैंकरों में आग लगी है।
विदेशी ईंधन आपूर्ति को बनाया निशाना
अग्निशमन दल के पूरी रात कोशिश करने के बावजूद शनिवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
खबरों के मुताबिक इन तेल टैंकरों की मदद से नेटो सैन्य बल को ईंधन की आपूर्ति की जा रही थी। हमले के वक्त ये सारे टैंकर खडे़ थे। काबुल पुलिस प्रवक्ता हशमत स्तानीजई का कहना है कि पुलिस अभी आग लगने के कारणों की पडताल कर रही है।
एपी के अनुसार तालिबान प्रवक्ता जाबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि उन्होंने विदेशी सैन्य बलों को ईंधन की आपूर्ति करने वाले तेल टैंकरों को अपना निशाना बनाया है।
बुधवार को काबुल में वायुसेना की बस में एक तालिबानी आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें कम से कम आठ सैन्य अधिकारी मारे गए थे।