{"_id":"5bc34346bdec22694b42a8bf","slug":"taliban-attack-on-afghanistan-army-base-17-soldiers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान का अफगान सेना के अड्डे पर हमला, 17 सैनिकों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तालिबान का अफगान सेना के अड्डे पर हमला, 17 सैनिकों की मौत
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान पर तालिबान का हमला
अफगानिस्तान में तालिबान ने सेना के एक अड्डे पर हमला कर दिया जिसमें 17 अफगान सैनिक मारे गए और 11 अन्य को अगवा कर लिया गया। पश्चिमी फराह प्रांत में पुश्त रोड में जिला प्रमुख गौसुद्दीन नूरजई ने बताया कि हमले में चार अन्य सैनिक घायल हो गए। हमला शनिवार रात शुरू हुआ और रविवार सुबह तक चलता रहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तालिबान के आतंकवादी सैन्य अड्डे के समीप दो जांच चौकियों में भी घुसे और हथियार तथा गोला बारुद ले लिए। फराह में प्रांतीय परिषद के एक सदस्य अब्दुल समद सालेही ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि अड्डे की रक्षा कर रही सेना को कोई हवाई सहयोग या अतिरिक्त सेना नहीं मिली।
विज्ञापन
तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।आतंकवादी लगभग रोज सुरक्षाबलों पर हमले कर रहे हैं और उन्होंने देशभर में कई जिलों पर कब्जा जमा लिया है।