सीरिया: पांच साल में पहली बार अस्थायी संघर्ष विराम लागू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया में पिछले पांच वर्षों से चल रहे गृहयुद्ध में पहली बार बड़ा अस्थायी संघर्षविराम लागू किया गया है। संघर्षविराम की शुरुआत स्थानीय समयानुसार शुक्रवार की मध्यरात्रि 12 बजे से हुई। शुरुआती ख़बरों के अनुसार मोर्चों पर संघर्ष थमा हुआ है।
हालांकि सीरियाई मीडिया के अनुसार राजधानी दमिश्क के कुछ रिहायशी इलाकों में गोलाबारी हुई। लेकिन ये किसने किया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वहीं इसके कुछ देर बाद हामा के नज़दीक सलमिये में एक कार में विस्फोट हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। ख़बरों के अनुसार चरमपंथी गुट आईएस ने ये हमला किया।
विद्रोही गुटों के बीच छुटपुट झड़पों की भी ख़बरें
इसके अलावा सरकार और विद्रोही गुटों के बीच छुटपुट झड़पों की भी ख़बरें हैं। इस युद्धविराम में सीरियाई सरकार और विद्रोही संगठन शामिल हैं लेकिन इसमें कथित चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा से जुड़ा नस्रा फ्रंट शामिल नहीं है।
युद्धविराम लागू के कुछ देर बाद रूस ने भी अपने लड़ाकू विमानों को रोक दिया है। युद्धविराम के उल्लंघनों पर नज़र रखने के लिए अमरीका और रूस की बनाई एक स्पेशल टास्क फोर्स जिनेवा में बैठक करेगी। सीरिया के गृहयुद्ध में अब तक क़रीब ढाई लाख लोग मारे जा चुके हैं और लाखों बेघर हो चुके हैं।