{"_id":"575ad2c04f1c1b1f349c6653","slug":"syria-baghdadi-injured-in-airstrike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई हमले में आईएस सरगना बगदादी घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
हवाई हमले में आईएस सरगना बगदादी घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
बगदादी
दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू बकर अल-बगदादी गठबंधन सेनाओं के हवाई हमले में जख्मी हो गया है। मीडिया रिपोर्टों में शुक्रवार को दावा किया गया कि इराक में सीरिया से लगती सीमा पर आतंकी संगठन के कमान मुख्यालय पर यह हमला किया गया।
विज्ञापन
इराकी न्यूज चैनल अल सुमरिया टीवी का दावा है कि इराक के निनवेह प्रांत के उसके स्थानीय सूत्रों ने बृहस्पतिवार को हवाई हमले में बगदादी और दूसरे आतंकियों के घायल होने की पुष्टि की है। एक्सप्रेस यूके ने एक इराकी सूत्र के हवाले से बताया, ‘अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने इराक और सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र में आईएस आतंकियों के बेस पर बमबारी की। यह इलाका निनवेह से 65 किमी पश्चिम में है।’
विज्ञापन
रिपोर्टों के मुताबिक बगदादी और कई अन्य आतंकी उस समय किसी मीटिंग के लिए इकट्ठा हुए थे। यह इलाका आईएस का गढ़ है और बगदादी और उसके सहयोगी कार से यहां पहुंचे थे। हालांकि अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के एक प्रवक्ता ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ वर्षों में बगदादी के जख्मी होने और मारे जाने की कई खबरें आईं पर पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन