{"_id":"6243975c-655e-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"sydney-goat-flower-eating-case-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चर गई फूल, ये मालिक की भूल?","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बकरी चर गई फूल, ये मालिक की भूल?
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 23 Jan 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
सिडनी के कला संग्रहालय में खिले फूलों को पिछले साल एक बकरी चर गई थी जिसके बाद बकरी के मालिक पर जुर्माना तक लगाया गया और मामला अदालत तक पहुंच गया।
विज्ञापन
पिछले साल अगस्त में गेरी नाम की एक बकरी सिडनी के कला संग्रहालय में घुस गई और वहां लगे फूल चर गई जिस पर पुलिस नाराज हो गई और बकरी के मालिक जेम्स डेज़ार्डनॉल्ड्स पर जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
लेकिन ऑस्ट्रेलिया की एक मजिस्ट्रेट ने बकरी के मालिक जेम्स डेज़ार्डनॉल्ड्स पर लगाए गए जुर्माने को खारिज कर दिया है। मजिस्ट्रेट कैरोलिन बारकेल का कहना था कि जेम्स इस बात को सुनिश्चित नहीं कर सकते थे कि एक जानवर क्या खाए।
विज्ञापन
पुलिस का आरोप
पुलिस ने बकरी गेरी के मालिक जेम्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था और डेज़ार्डनॉल्ड्स पर 440 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
पुलिस का कहना था कि जेम्स की लापरवाही की वजह से ही बकरी ने फूलों को क्षति पहुंचाई। उनका कहना था कि जेम्स ने भूखी बकरी को फूलों के बगीचे में जाने देने में लापरवाही बरती।
लेकिन मजिस्ट्रेट ने दलील दी है कि इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि जेम्स इसके लिए जिम्मेदार है। जेम्स ने अदालत के फैसले के बाद कहा कि उनकी बकरी गैरी ने पुलिस को सिखाया है कि जितना चबा सके उतना ही काटना चाहिए।
अदालत के फैसले के बाद जब जेम्स मीडिया से बात कर रहे थे तो उनकी ये बकरी गेरी भी उनके साथ थी और जेम्स ने उसे बाकायदा विजेता की तरह रंग बिरंगी टोपी पहना कर मीडिया के सामने लाया। जेम्स ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने हास्य अभिनेता हैं।