फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   sushma tells bangladesh PM, India fully supporting Bangladesh over Rohingya issue

बांग्लादेश की पीएम को सुषमा ने दिया भरोसा, रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर भारत आपके साथ

Fri, 15 Sep 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 15 Sep 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
sushma tells bangladesh PM, India fully supporting Bangladesh over Rohingya issue
सुषमा स्वराज

रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर भारत बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि भारत सरकार रोहिंग्या मुद्दे पर बांग्लादेश का समर्थन करेगी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के डिप्टी सेक्रेटरी नजरुल इस्लाम ने बताया कि भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बांग्लादेश की पीएम से फोन पर बात की और उनका साथ देने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने बताया कि भारत सरकार म्यांमार पर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति हिंसा और उत्पीड़न को रोका जा सके। साथ ही वह बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस म्यांमार में भेज दें। 
विज्ञापन


पढ़ें: रोहिंग्या मुसलमान ही नहीं हिंदुओं को भी बनाया जा रहा निशाना, देश छोड़ने को हुए मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शेख हसीना से कहा कि रोहिंग्या केवल बांग्लादेश का मामला नहीं रहा, अब वह वैश्विक स्तर की धार्मिक समस्या बन चुकी है। 

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बिगड़े हालातों पर चिंता जताई। गुटेरेस के मुताबिक रोहिंग्या मुसलामानों के साथ जो हो रहा है, वो मानवता के खिलाफ है। दरअसल, पिछले हफ्ते करीब 1 लाख 25 हजार रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश पहुंच गए और अब ये आकंड़ा करीब 3 लाख 80 हजार तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed