फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Sushma swaraj speaks in India@70, says-India never seen power transfer by bullets

इंडिया@70 में बोलीं सुषमा स्वराज- बुलेट से नहीं, बैलेट से बदलती है भारत देश की सत्ता

Fri, 11 Aug 2017 10:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 11 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sushma swaraj speaks in India@70, says-India never seen power transfer by bullets
सुषमा स्वराज - फोटो : एएनआई
भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित इंडिया@70 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि 70 सालों के इतिहास में कभी हमारे देश में गोलियों के दम पर सत्ता का हस्तांतरण नहीं हुआ। भारत में सत्ता हमेशा वोटों के दम पर बदली है।
विज्ञापन


काठमांडू में आयोजित India@70 कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि नेपाल का विकास हो। हम उसमें भागीदारी करते हैं। उसमें साथ देना चाहते हैं। हमारा 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा पूरे क्षेत्र के लिए है।
विज्ञापन

 


सुषमा स्वराज ने कहा कि नेपाल में लोकतांत्रिक पद्धति आई है। हम उसकी सफलता की कामना करते हैं। 
 

उन्होंने कहा कि भारत देश को आजाद हुए 70 वर्ष से ज्यादा हो गए। पर हमारे इतिहास में कभी गोलियों के दम पर सत्ता नहीं बदली, बल्कि हमेशा बैलेट के दम पर सत्ता का परिवर्तन हुआ है।

 

काठमांडू में आयोजित India@70 कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से भी मुलाकात की।

गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बिम्सटेक की बैठक में हिस्सा लेने नेपाल गई है। यहां भारत की आजादी के 70 साल पूरे होने के जश्न के तौर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों ही देशों के बड़े राजनीतिज्ञों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed