फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Sushma Swaraj Said, India-Japan relations are stronger than before

जापान: सुषमा स्वराज ने कहा- पीएम मोदी और शिंजो अबे की दोस्ती से बेहतर हुए रिश्ते

Thu, 29 Mar 2018 10:39 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Said, India-Japan relations are stronger than before

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। टोक्यो में संबोधन के दौरान सुषमा ने कहा कि भारत और जापान के बीच संबंध पहले से मजबूत हुए हैं और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम शिंजो अबे की दोस्ती की वजह से संभव हुआ है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन दिन के जापान दौरे पर हैं। इस दौरान भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत होगी। जापान यात्रा से पहले विदेश मंत्री ने कहा था कि इस यात्रा के दौरान हम दोनों देशों के बीच रिश्तों को और भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


जापान और भारत के बीच एक विशेष सामरिक गठजोड़ है जिसे पीएम मोदी की 2014 में जापान यात्रा के दौरान बनाया गया था। आपको बता दें कि पिछले साल जापान के पीएम शिंजो अबे भी भारत यात्रा पर आये थे। दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा, रक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में पहले से ही अच्छे रिश्ते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed