फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   sushma swaraj reached kathmandu for BIMSTEC foreign minister meeting

नेपाल पहुंची सुषमा स्वराज, काठमांडू में राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से की मुलाकात

Thu, 10 Aug 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 10 Aug 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
sushma swaraj reached kathmandu for BIMSTEC foreign minister meeting
Sushma Swaraj meets Nepal Prime Minister Sher Bahadur Deuba - फोटो : ANI

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को नेपाल दौरे पर काठमांडू पहुंची। काठमांडू पहुंचकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की है। 

विज्ञापन


यह उनका नेपाल का 6वां दौरा है। वह बिम्सटेक देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने वहां पहुंची है। गौरतलब है कि डोकलाम मुद्दे पर भारत को घेरने के लिए जहां चीन भी नेपाल पहुंचा था। उम्मीद है कि सुषमा स्वराज चीन की चाल को नाकाम करने में सफल हो पाएंगी। 
विज्ञापन


बता दें कि सीमा विवाद पर बौखलाए चीन ने नई चाल के जरिए भारत को घेरने के लिए कूटनीतिक रास्ते का सहारा लिया था। डोकलाम सीमा विवाद पर भारत के कड़े रुख को देखते हुए चीन ने अन्य देशों से वार्ता करने का फैसला किया है। इसी क्रम में चीन का नेपाल से बातचीत का फैसला कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

पहला भारत, चीन और नेपाल भी ट्राई जंक्शन शेयर करते हैं। दूसरा नेपाल ऐसा देश है जो भारत और चीन दोनों की सीमा से लगा हुआ है। वहीं बीतें कुछ समय से नेपाल और चीन की नजदीकियां भी बढ़ी हैं।

चीन ने की थी नेपाल से बातचीत

sushma swaraj reached kathmandu for BIMSTEC foreign minister meeting

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीते हफ्ते चीन के डिप्टी चीफ ने डोकलाम मुद्दे पर नेपाल के अपने समकक्ष से बातचीत की थी। इस बातचीत में चीनी अधिकारी ने डोकलाम विवाद पर चीन की स्थिति के बारे में बात की है। 

इस मौके पर बीजिंग ने एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच कोई भी अर्थपूर्ण वार्ता के लिए भारत को डोकलाम से अपनी सेना वापस बुलानी होगी। हालांकि चीन की तरह भारत ने अभी इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की है। 

इस पूरे मुद्दे पर नेपाल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। उम्मीद लगाई जा रही है कि नेपाल चीन और भारत के विवाद में पड़ने से बच रहा है और वह इस पूरे मुद्दे पर एक तटस्थ रुख अपना सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed