तुर्की न जाएं भारतीय नागरिकः सुषमा स्वराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सराकर ने तुर्की के मौजूदा हालात के मद्देनजर नागरिकों को तुर्की न जाने की सलाह दी है। साथ ही जो नागरिक तुर्की में हैं उन्हें घरों के भीतर रहने के लिए कहा गया है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर कहा, "हम तुर्की की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। भारत सभी पक्षों से लोकतंत्र का समर्थन करने, बहुमत का सम्मान करने और खून खराबे से दूर रहने का आह्वान करता है।
" एक अन्य ट्वीट में स्वराज ने कहा, "तुर्की में मौजूद भारतीय नागरिक घरों के भीतर ही रहें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे।
सेना के एक गुट ने शुक्रवार रात तख्तापलट की कोशिश की है
" साथ ही भारतीय नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा, "हालात सामन्य होने तक भारतीय नागरिक तुर्की की यात्रा न करें।"
राजधानी अंकारा के लिए हेल्पलाइन नंबर +905303142203 और इस्तांबुल के लिए हेल्पलाइन नंबर +905305671095 भी जारी किए गए हैं।
तुर्की में सेना के एक गुट ने शुक्रवार रात तख्तापलट की कोशिश की है जिसके बाद राजधानी अंकारा और इस्तांबुल से हिंसक झड़पों की खबरे हैं।हिंसा में कई लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर आम नागरिक हैं।